Jind News : विकसित कृषि संकल्प अभियान शिविरों में किसानों को कर रहे जागरूक

0
82
Jind News : विकसित कृषि संकल्प अभियान शिविरों में किसानों को कर रहे जागरूक
कहसून गांव में किसानों के साथ विशेषज्ञ।
  • कपास व धान में कीट प्रबंधन जरूरी : डॉ. रामकरण गौड

(Jind News) जींद। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र पांडू पिंडारा व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के वैज्ञानिक व अधिकारी गांव कहसून मे किसानों से रूबरू हुए। कृषि विज्ञान केंद्र पांडू पिंडारा के प्रभारी डॉ. रामकरण गौड ने बताया कि कपास व धान में कीट प्रबंधन बहुत ही जरूरी है।

उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि किसान अपने खेत में समय-समय पर कीटों का आंकलन करते रंहे ताकि उचित समय पर उनका प्रबंध किया जा सके। पशुपालन विभाग से आए डॉ. पुनीत सिंह ने पशुओं में आने वाली मुंहखुर, गलघोटू व ब्रूसीलॉसेस बीमारी के प्रबंधन पर जोर दिया।

डॉ. पवन भुक्कल ने किसानों से आग्रह किया कि वह अपनी मिट्टी व पानी को दूषित होने से बचाएं ताकि आने वाली पीढ़ी को हम स्वस्थ मिट्टी व पानी विरासत में दे सकें। डॉ. प्रीति मलिक ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी स्वस्थ रह सके।

धान की विभिन्न किस्मों तथा इसमें आने वाले खरपतवारों के प्रबंधन की जानकारी दी

विशेषज्ञों ने रोज खेड़ा व कालता गांव में भी किसानों से चर्चा की। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की दूसरी टीम में शामिल डॉ. धीरज पंघाल ने मृदा की जांच एवं रखरखाव की जानकारी दी तो इंजी. रवि ने मशीनों के कुशल रखरखाव व प्रबंधन बारे बताया। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान करनाल के वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिहाग ने धान की विभिन्न किस्मों तथा इसमें आने वाले खरपतवारों के प्रबंधन की जानकारी दी।

वहीं राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल के वैज्ञानिक डॉ. मगन सिंह तथा डॉ. पी. बरनवाल ने पशुओं की देखभाल तथा दुग्ध उत्पादन बढाने बारे बताया। डॉ. विजय ने पशुपालन की पद्धतियों, पशु रोगों उनके उपचार की जानकारी दी।

यह भी पढ़े : Jind News : संत कबीर साहिब प्रकटोत्सव श्रद्धा से मनाया