Jharkhand Crime: झारखंड में ‘निर्भया’ जैसी वारदात, दरिंदों ने पार की वहशीपन की हदें

0
195
Jharkhand Crime
झारखंड में 'निर्भया' जैसी वारदात, दरिंदों ने पार की वहशीपन की हदें

Aaj Samaj (आज समाज), Jharkhand Crime, रांची:  झारखंड में ‘निर्भया’ जैसी वारदात सामने आई है। एक किशोरी को पहले दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया, उसके बाद पीड़िता की बुरी तरह पिटाई की। पीड़िता की हालत गंभीर है। उसका प्राइवेट पार्ट फट गया है। वारदात पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार रात की है। लड़की को घर में अकेला देखकर छह युवक उसे घर से अगवा कर खेत में ले गए और इसके बाद दुष्कर्म किया। पांच आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

  • पीड़िता का प्राइवेट पार्ट फटा, सात टांके लगे
  • सीने, पीठ और पेट पर पिटाई के गहरे जख्म

सामूहिक दुष्कर्म के दौरान मारपीट की

पीड़िता मेदिनी राय मेडिकल कालेज एंड अस्पताल (एमआरएमसीएच) में भर्ती है। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान उसका प्राइवेट पार्ट फट गया है। इलाज के दौरान सात टांके लगाए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के दौरान उसके साथ मारपीट भी की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। मारपीट की गवाही उसकी छाती, पीठ और पेट पर जख्म के गहरे निशान दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने एक आरोपी दिनेश कुमार ठाकुर को पकड़ा

वारदात की सूचना के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी दिनेश कुमार ठाकुर को पकड़कर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाला कर दिया। पीड़िता की मां ने छह युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इलाज के लिए डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। जिसमें डा. आरके रंजन, डा. विजेता सिंह, डा. जयंत घोष, डा. आशीष और एक अन्य शामिल हैं।

ब्लीडिंग के चलते लड़की की हालत गंभीर, प्राइवेट पार्ट में गहरा जख्म

डॉक्टरों के अनुसार, काफी ब्लीडिंग होने से किशोरी की स्थिति गंभीर है। उसके प्राइवेट पार्ट में जख्म गंभीर है। हुसैनाबाद के एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि अन्य पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही गिरफ्तार होंगे।

यह भी पढ़ें :  Morning Consult Survey: लोकप्रियता के मामले में फिर पहले पायदान पर पीएम मोदी

यह भी पढ़ें :  21st May Weather Update: देश के कई राज्यों में आज और कल चलेगी लू, 23 से राहत का अनुमान

यह भी पढ़ें : SmartPhone Harmful For Kids: बच्चों के मेंटल हेल्थ के लिए दीमक की तरह है स्मार्टफोन का इस्तेमाल

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE