ब्रह्माकुमारी आश्रम में आना बड़ा ही सुखदायक : सांसद भाटिया

0
364
It is very pleasing to come to Brahma Kumari Ashram: MP Bhatia
It is very pleasing to come to Brahma Kumari Ashram: MP Bhatia
  •  करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने थिराना ब्रह्माकुमारी बहनों से बंधवाई राखी
पानीपत । करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने वीरवार को रक्षाबंधन पर्व पर राखी बंधवाई। उन्होंने कहा कि भारतीय धर्म संस्कृति के अनुसार रक्षाबन्धन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। संजय भाटिया ने कहा कि रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र का सबसे अधिक महत्त्व है।

 

It is very pleasing to come to Brahma Kumari Ashram: MP Bhatia
It is very pleasing to come to Brahma Kumari Ashram: MP Bhatia

रक्षा का मतलब सुरक्षा और बंधन का मतलब बाध्य

रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते का प्रसिद्ध त्योहार है, रक्षा का मतलब सुरक्षा और बंधन का मतलब बाध्य है। रक्षाबंधन के दिन बहने भगवान से अपने भाईयों की तरक्की के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। ये त्यौहार हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं। उन्होंने कहा कि थिराना के ब्रह्माकुमारी आश्रम में आना उनके लिए बड़ा ही सुखदायक रहता है। जहां पर उन्हें अपनापन मिलता है। उन्होंने आश्रम में बहनों के साथ प्रार्थना भी की।

ये भी पढ़ें : यादव धर्मशाला में आयोजित शिविर में 182 मरीजों के नेत्रों की हुई जांच

SHARE