Haryana Weather Update: हरियाणा के 8 जिलों में हो रही बारिश

0
64
Haryana Weather Update: हरियाणा के 8 जिलों में हो रही बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा के 8 जिलों में हो रही बारिश

अगले 36 घंटे में पूरे राज्य में छाएगा मानसून
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के 8 जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। जिन जिलों में बारिश हो रही है। उनमें अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, झज्जर और हिसार शामिल है। इसके अलावा जींद, झज्जर, गुरुग्राम समेत अधिकतर जिलों में काली घटा छाई हुई है। यहां भी बारिश की संभावना है। बारिश के कारण जलभराव होने से सड़कों ने तलाबों का रूप ले लिया है।

यमुनानगर में तो रात से हो रही बारिश के कारण गलियों में 2 फीट तक पानी जमा हो गया। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मानसून ने राज्य में तय समय से 5 दिन पहले दस्तक दे दी। राज्य में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 29 जून है। 25 साल में 14वीं बार मानसून तय समय से पहले आया है। 36 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश में छा जाएगा। अगले 7 दिन बारिश के आसार हैं। 25-26 जून के लिए आॅरेंज अलर्ट है।

तापमान में आई गिरावट

कल हरियाणा के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सिरसा 38.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि करनाल में सबसे कम 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अन्य जिलों में तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस (पानीपत) से लेकर 36.7 डिग्री सेल्सियस (हिसार और फरीदाबाद) के बीच रहा। इससे पता चलता है कि प्रदेश में गर्मी की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सिरसा में अपेक्षाकृत अधिक तापमान चिंता का विषय हो सकता है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में 1684 केंद्रों पर 2 दिन में हो सकता है सीईटी एग्जाम