Irrigation Department Mahendragarh : हसनपुर रजवाहा तथा दौचाना रजवाहा से दोहन नदी में लगातार छोड़ा जा रहा पानी

0
214
हसनपुर रजवाहा तथा दौचाना रजवाहा से दोहान नदी में छोड़ा जा रहा पानी।
हसनपुर रजवाहा तथा दौचाना रजवाहा से दोहान नदी में छोड़ा जा रहा पानी।
  • भूमिगत जल स्तर के सुधार में मील का पत्थर साबित होगा
  • जिला के जोहड़ों में भी चलाया जा रहा है पानी

Aaj Samaj (आज समाज), Irrigation Department Mahendragarh, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
हरियाणा सरकार के निर्देश पर सिंचाई विभाग जिला महेंद्रगढ़ में उतरी हरियाणा के अतिरिक्त पानी को लगातार विभिन्न माध्यमों से पहुंचा रहा है। हसनपुर रजवाहा तथा दौचाना रजवाहा से दोहन नदी में छोड़ा जा रहा पानी भूमिगत जल स्तर के सुधार में मील का पत्थर साबित होगा। यह पानी इसी प्रकार अक्टूबर तक लगातार चलेगा।

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता बिजेंद्र सिंह नारा ने विशेष बातचीत में बताया कि हसनपुर रजवाहा के दाहिनी तरफ से रिचार्ज चैनल के माध्यम से दोहान नदी में 900 मिलीमीटर व्यास के पाइपों के द्वारा नहरी पानी छोड़ा जा रहा है। यह भूमिगत जल स्तर के सुधार में मील का पत्थर साबित हो रहा है और भविष्य में भूमिगत जल स्तर में और भी अधिक सुधार होगा।

इसके अलावा दौचाना रजवाहा पर बने एक्वाडक्ट के माध्यम से दोहान नदी में नहरी पानी छोड़ा जा रहा है जो कि गांव बापडोली के पास बांध में इकट्ठा होता है। यह प्रोजेक्ट भूमिगत जल स्तर के सुधार में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

उन्होंने बताया कि बरसात के सीजन में उपलब्ध नहरी पानी का भरपूर सदुपयोग करने के लिए दोहान नदी में कच्ची ड्रेन खोदकर गांव नांगल काठा के जोहड़ में नहरी पानी ले जाने का सार्थक प्रयास किया गया है। उम्मीद है कि भविष्य में नारनौल विधानसभा के अंतिम गांव नांगल काठा के भूमिगत जल स्तर में अभूतपूर्व सुधार होगा।

श्री नारा ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देश अनुसार दक्षिण हरियाणा की नदियों में आगामी अक्टूबर तक लगातार पानी डाला जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में इसी प्रकार नदियों में पानी डालने से जिला में भूमिगत जल स्तर में बहुत बड़ा बदलाव आया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा अब अधिकतर जोहड़ों को पाइप लाइन के जरिए जोड़ दिया गया है। जोहड़ों में भी इसी प्रकार लगातार पानी चलाया जा रहा है। आने वाले समय में इन प्रयासों से भूमिगत जल स्तर में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है।

यह भी पढ़ें : Swachh Harit Panchayat : सभी गांवों में जन भागीदारी के साथ चलाया सफाई अभियान

यह भी पढ़ें : Language Department : भाषा विभाग द्वारा जिला स्तरीय पंजाबी साहित्य सृजन एवं काव्य गायन प्रतियोगिताएं आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE