International Women’s Day : यदुवंशी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ में मनाया गया महिला दिवस

0
62
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Aaj Samaj (आज समाज), International Women’s Day, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
यदुवंशी डिग्री कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया| इस अवसर पर कॉलेज की विद्यार्थियों ने कविता, भाषण व अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, महिला अधिकार व समाज में महिलाओं का योगदान का वर्णन किया। इस अवसर पर प्रिया ने कविता वाचन के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों व महिलाओं के योगदान का वर्णन किया। पलक व योगेश ने महिला सशक्तिकरण पर भाषण दिया और लता ने भी इस दिवस के इतिहास के बारे में बताया।

अनु और प्रियंका ने निंबंध लेखन के माध्यम से महिलाओं के अधिकार व समाज में महिलाओं के योगदान का वर्णन किया। अन्य प्रतिभागियों में दीपिका, रितु, मुस्कान, कमलेश, ज्योति, मोहिनी और नेहा ने भी महिलाओं के हितों और उनकी समानता पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ने कहा आज महिला दिवस एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है यह दिन महिलाओं को पूर्णतया समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल और राजनीति हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियां से भरा हुआ है। इसके अलावा इस दिन का मकसद महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करना है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सके।

इस अवसर पर वाइस चेयरमैन, वाइस चेयरपर्सन व डायरेक्टर ने भी महिलाओं के सम्मान में अपने विचार रखें और बताया की जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं बगैर नारी के समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती । कॉलेज के प्राचार्य व सभी स्टाफ सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे, उन्होंने भी अपने-अपने विचार रखे।

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE