Indian Navy Bravery: नौसेना ने फिर दिखाई जांबाजी, समुद्री लुटेरों से छुड़ाए दो जहाज, 19 पाकिस्तानी बचाए

0
128
Indian Navy Bravery
भारतीय नौसेना ने फिर दिखाई जांबाजी, समुद्र लुटेरों से छुड़ाए दो जहाज, 19 पाकिस्तानी बचाए

Aaj Samaj (आज समाज), Indian Navy Bravery, नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने एक बार फिर जांबाजी दिखाई है। महज 24 घंटे में नौसेना ने सोमालियाई लुटेरों से दो जहाजों को छुड़ाकर हाईजैकिंग की दो बड़ी कोशिशों को नाकाम कर दिया। रक्षा मामलों से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, यह वारदात 28 और 29 जनवरी को केरल के कोच्चि के तट से 800 मील दूर अरब सागर में हुई। यहां लुटेरों ने ईरान के झंडे वाले जहाज एफवी ईमान और उसमें सवार क्रू सदस्यों को बंधक बना लिया था।

अभियान में मरीन कमांडोज ने भी हिस्सा लिया

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने रविवार को ईरान के जहाज को बचाने के बाद एक और अभियान में जहाज अल नईमी को सोमालियाई लुटेरों के कब्जे से छुड़ाया। बताया गया है कि इस अभियान में भारत के मरीन कमांडोज ने भी हिस्सा लिया। नौसेना ने एक बयान जारी कर कहा कि 29 जनवरी को उसने अल-नईमी को बचाने के लिए अभियान चलाया गया। इसमें सवार क्रू के सभी 19 सदस्य पाकिस्तानी नागरिक थे। करीब 11 सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने पाकिस्तानी दल के साथ मछली पकड़ने निकली नौका को अगवा करने का प्रयास किया था।

ईरानी पोत में थे क्रू के 17 सदस्य

ईरानी पोत में क्रू के 17 सदस्य थे। इसे अरब सागर में अदन की खाड़ी के पास अगवा किया गया था। नौसेना ने सोमवार को लुटेरों के कब्जे से इसे छुड़ाया। नौसेना प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि एंटी-पायरेसी अभियान के तहत अरब सागर में तैनात आईएनएस सुमित्रा ने ईरानी जहाज की ओर से मदद की गुहार मिलने पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और अगवा किए गए जहाज को बचाया गया।

समुद्री डाकुओं को भागने पर मजबूर किया

कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि आईएनएस सुमित्रा ने अगवा किए गए ईरानी जहाज को रोका और चालक दल के सभी 17 सदस्यों की सुरक्षित रिहाई के लिए समुद्री डाकुओं को मजबूर करने के लिए स्थापित एसओपी के मुताबिक कार्रवाई की। बाद में पूरे जहाज की तलाशी ली गई, ताकि कोई समुद्री लुटेरा जहाज में छिपा नहीं रहे। इसके बाद जहाज को आगे के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE