Inauguration of New Parliament : सांसद कार्तिक शर्मा ने नए संसद के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की

0
218
सांसद कार्तिक शर्मा ने नए संसद के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की
सांसद कार्तिक शर्मा ने नए संसद के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की

Aaj Samaj (आज समाज),Inauguration Of New Parliament , चंडीगढ़ : रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद का उद्घाटन किया इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा भी मौजूद रहे। इसको लेकर उन्होंने कहा कि हम सबके लिए ये गौरव का पल है। भारत का विकसित होने का संकल्प दुनिया के कई देशों के सामने उदाहरण बनेगा ये नया संसद भवन देश को नई बुलंदी देने वाला है। मुझे विश्वास है कि इस संसद में जो जनप्रतिनिधि बैठेंगे, वो देश को नई प्रेरणा देने का काम करेंगे। आगे कार्तिक शर्मा ने कहा कि हमें कर्तव्य को प्राथमिकता में रखना होगा और हमें निरंतर खुद में सुधार करना होगा। हमें निरंतर मेहनत करने की जरूरत है। देश के लिए हमें खुद को तपाना होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा।

देश को यह नया संसद भवन उपहार में मिला है : राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा

कार्तिक ने कहा कि प्रत्येक देश की विकास यात्रा में कुछ पल ऐसे आते हैं जो हमेशा के लिए अमर और अमिट हो जाते हैं। कुछ तारीखें हमेशा याद रखी जाती हैं। सांसद का उद्घाटन ऐसा ही शुभ दिन है। देश आजादी के 75 साल होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है, इस अवसर पर देश को यह नया संसद भवन उपहार में मिला है। सिर्फ एक भवन नहीं है, यह 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिबिंब है।

यह भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा : राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा

कार्तिक ने कहा नए संसद भवन को देखकर हर भारतीय गौरव से भरा हुआ है। इसमें वास्तु, विरासत, कला, कौशल, संस्कृति और सविंधान भी है। गौरतलब है कि लोकसभा का आंतरिक हिस्सा राष्ट्रीय पंक्षी मोर पर आधारित है। राज्यसभा का आंतरिक हिस्सा राष्ट्रीय फूल कमल पर आधारित है। संसद के प्रांगण में राष्ट्रीय वृक्ष बरगद भी है। कार्तिक ने कहा कि यह भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा। साथ ही नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा।। यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा। यह नया भवन विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धी होते हुए देखेगा। राधे की नई संसद के निर्माण पर पर करीब 900 करोड़ की राशि खर्च हुई है।

यह भी पढ़ें : Civil Surgeon Dr. Ashok Kumar : सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने पोलियो रोधी दवाई की दो बून्द पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें : BJP District President Yogendra Rana : सरकार के 9 साल पूरे होने का जश्न जनता के बीच मे जाकर मनायेगी भाजपा-योगेंद्र राणा

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE