BJP District President Yogendra Rana : सरकार के 9 साल पूरे होने का जश्न जनता के बीच मे जाकर मनायेगी भाजपा-योगेंद्र राणा

0
286
भाजपा जिलाध्यक्ष  योगेंद्र राणा ने
भाजपा जिलाध्यक्ष  योगेंद्र राणा ने
Aaj Samaj (आज समाज),BJP District President Yogendra Rana,करनाल 28 मई, इशिका ठाकुर : भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में आयोजित भाजपा जिला करनाल के सभी 6 मोर्चो के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम 30 मई से 30 जून चलने वाले महाजनसम्पर्क अभियान की तैयारी व विधानसभा स्तर पर होने वालो मोर्चो के सम्मेलन को लेकर सभी मोर्चा के पदाधिकारियों को अवगत कराया।

30 मई से 30 जून तक लगातार कार्यक्रम होंगे आयोजित

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष  योगेंद्र राणा ने कहा कि मिशन 2024 की तैयारी में जुटी हरियाणा की भाजपा सरकार और संगठन मिलकर केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने का जश्न जनता के बीच मनायेंगे। 30 मई से 30 जून तक लगातार एक माह तक जनता के बीच कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे।
 उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा 20 जून से 30 जून के बीच लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम और व्यक्तिगत मिलन पर फोकस करने का निर्णय लिया है और जून महीने में 21, 23 और 25 तारीखें महत्वपूर्ण हैं। 21 जून को योग दिवस, 23 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 25 जून को पीएम मोदी के मन की बात और आपातकाल को लेकर प्रदेश में गतिविधियां की जाएंगी। प्रदेश में मुख्य रूप से मोदी और मनोहर सरकार की योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अभियान चलेगा और पार्टी के कार्यकर्ता उसमें सहयोगी भूमिका निभाएंगे। नए पन्ना प्रमुख बनाने का काम 23 जून तक पूरा किया जाएगा।

 इस बैठक में ये सभी मौजूद रहे

इस बैठक में मुख्य रूप भाजपा प्रवक्ता विरेन्द्र चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्षा मिनाक्षी भिंडर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित दाबड़ा, अल्प संख्य मोर्चा जिला अध्यक्ष सिंकदर सलमानी, ओ.बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष नंद लाल पंचाल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विनय सन्धू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहन लोधी, व सभी मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।
SHARE