
अन्य आरोपियों की तलाा में जुटी पुलिस
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में पानीपत की महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के साथ कुल 6 लोेगों ने रेप किया था। तीसरे आरोपी की पहचान हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में एक रेलवे का ही कर्मचारी है। इसके अलावा पुलिस आरोपी गुलाब और उसके साथियों को पकड़ने छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला करीब 1 महीने से लापता थी। सोनीपत में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज है।
घर से लापता थी महिला, मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं
महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह पहले भी घर से लापता हो चुकी है। पुलिस के साथ परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। जांच करते हुए पुलिस को महिला सीसीटीवी फुटेज में पानीपत और सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दिखी है।
आरोपी ने पहले कोल्ड ड्रिंक पिलाई
पीड़ित महिला कुरुक्षेत्र स्टेशन पर बैठी थी। यहां शिवम की नजर उस पर पड़ गई। शिवम ने पहले उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई और बहलाकर स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में ले गया। फुटेज में शिवम महिला को अपने साथ ले जाता हुआ दिख रहा है। यहां उसने महिला के साथ सबसे पहले रेप किया।
बारी-बारी से किया रेप
कुछ देर बाद रेलवे कर्मचारी भजन लाल भी मौके पर पहुंचा। उसने पहले डिब्बे का गेट बंद किया और शिवम के बाद महिला के साथ रेप किया। इसी दौरान खाली ट्रेन में घूम रहा गुलाब भी अपने तीन साथियों के साथ पहुंच गया। फिर गुलाब और उसके साथियों ने महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया।
महिला को ट्रेन में छोड़कर भाग गए आरोपी
यह पूरी घटना 24 की रात और 25 जून की सुबह की है। फुटेज में शिवम महिला को अपने साथ ले जाता हुआ दिख रहा है। फुटेज के मुताबिक उस समय रात 12 और 1 बजे के बीच का टाइम था। इस दौरान ट्रेन कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। सुबह करीब साढ़े 5 बजे ट्रेन चली तो आरोपी ट्रेन से उतर गए और महिला ट्रेन में ही पड़ी रही।
ये भी पढ़ें : हिसार में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 1 एसआई सहित 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, 3 एसपीओ को नौकरी से निकाला