गणपति बप्पा को समर्पित है बुधवार का दिन
Budhwar Upay, (आज समाज), नई दिल्ली: वैदिक पंचांग के अनुसार 14 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन व्रत भी किया गया किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में आ रही सभी तरह की बाधाएं दूर होती हैं और कारोबार में सफलता प्राप्त होती है।
अगर आप भी भगवान गणेश की कृपा प्राप्त और करियर एवं कारोबार में सफलता पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन गणपति बप्पा की पूजा करने के बाद उपाय जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि बुधवार के दिन उपाय करने से साधक को सही मार्गदर्शन मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं बुधवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।
इंटरव्यू में मिलेगी सफलता
इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए बुधवार के दिन स्नान करने के बाद कच्चे सूत में 7 गांठ लगाएं। इसके बाद इसे गणपति बप्पा को अर्पित करें। इस दौरान भगवान गणेश के नाम का ध्यान करें। इसके बाद इस धागे को पर्स में रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से इंटरव्यू में सफलता मिलती है।
गन्ने के रस से करें अभिषेक
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए बुधवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद गणेश की पूजा करें। इस दौरान भगवान गणेश का गन्ने के रस से अभिषेक करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी की समस्या छुटकारा मिलता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।
वास्तु दोष से मिलेगा छुटकारा
वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के बाद उन्हें बांसुरी अर्पित करें। कुछ समय के बाद बांसुरी को घर की उत्तर दिशा में रखें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
हरे रंग की चीजों का दान करें
अगर आप कारोबार और करियर में तरक्की पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन महादेव के पुत्र भगवान गणेश की पूजा करें। इसके बाद हरे रंग की चीजों का दान करें। जैसे- हरी सब्जी और हरे हर फल आदि। इन चीजों का दान करने से साधक पर भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है। साथ ही कारोबार और करियर में सफलता प्राप्त होती है।
ये भी पढ़ें: 16 दिसंबर से शादी-मुंडन समेत इन शुभ कामों पर लगेगी रोक


