Manish Grover: हरियाणा में हुड्डा पिता-पुत्र ने एग्रो मॉल बनाकर की लूट: मनीष ग्रोवर

0
65
Manish Grover: हरियाणा में हुड्डा पिता-पुत्र ने एग्रो मॉल बनाकर की लूट: मनीष ग्रोवर
Manish Grover: हरियाणा में हुड्डा पिता-पुत्र ने एग्रो मॉल बनाकर की लूट: मनीष ग्रोवर

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना
Manish Grover, (आज समाज), रोहतक: हरियाणा में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुड्डा पिता-पुत्र ने एग्रो मॉल बनाकर लूट की। यह कहना है हरियाणा के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मनीष ग्रोवर का। मनीष ग्रोवर गत दिवस रोहतक की फल एवं सब्जी मंडी में पुलिस चौकी का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा को निशाने पर लेते हुए कहा कि बाबू-बेटे के पास झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं है। सरकार के अच्छे कामों पर भी सवाल खड़ा करते है। पहले कांग्रेस के समय को याद करें, बाद में सवाल उठाए।

सफेद हाथी बनकर रह गए एग्रो मॉल

मनीष ग्रोवर ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में 5 एग्रो मॉल बने थे। लूट मचाने का काम किया गया। अपने चहेतों को खुश करने के लिए 500 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। पंचकुला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और रोहतक में बने एग्रो मॉल सफेद हाथी बनकर रह गए।

बाबू-बेट को झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं

मनीष ग्रोवर ने कहा कि बाबू-बेटे को झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं है। घर बैठकर केवल झूठ बोलते रहते है। कांग्रेस अपने समय को याद करें, जब लूट खसोट होती थी। भूपेंद्र हुड्डा जंगल राज की बात कर रहे हैं तो रात को बिना अपनी सिक्योरिटी के बाहर घूमकर दिखाए।

लोगों की सुरक्षा लिए खोली पुलिस चौकी

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी खोली गई है। चौराहों पर तैनात पुलिस के लिए भी अस्थाई तौर पर कोई खोखा रखने की बात एसपी से हुई है, ताकि पुलिस कर्मी वहां बैठकर ट्रैफिक कंट्रोल करने के साथ आंधी, बरसात और धूप से बच सके।