Honor on Retirement: सरला शर्मा की सेवानिवृत्ति पर सम्मान से विदाई

0
557
Honor on Retirement

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

Honor on Retirement: महेंद्रगढ़ स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में भूगोल विषय की प्रवक्ता सरला शर्मा की सेवानिवृत्ति पर डाइट हाल में उनका सेवानिवृति समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्राचार्य व प्राध्यापक सहित पूरे स्टाफ ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर व शाल भेंटकर पूरे मान सम्मान के साथ उनको विदाई दी।

Read Also :Drug Free India: कुलपति ने दिलाया नशा मुक्त भारत का संकल्प

27 वर्ष के कार्यकाल पर डाला प्रकाश Honor on Retirement

इस अवसर पर सभी ने उनके 27 वर्ष के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो को बताया। उन्होंने कहाकि वे वास्तव में एक अध्यापिका के साथ-साथ सरल व सौम्य स्वभाव की धार्मिक महिला है। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश स्तर पर आयोजित सेमिनार में भी अपने व्याख्यान के माध्यम से अपनी अच्छी पहचान बनाई और हमारे संस्थान का नाम रोशन किया है।

Read Also : गौड़ ब्राह्मण सेंट्रल स्कूल में वार्षिक महोत्सव Annual Festival

इन लोगों ने दी विदाई Honor on Retirement

इस अवसर पर प्राचार्य सुभाष यादव, पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक, ब्राह्मण सभा के प्रधान राजेश दीवान, हरियाणा कला परिषद के निदेशक महेश जोशी, रोटरी क्लब के प्रधान मुकेश मेहता, सतीश लाटा, सूर्यप्रकाश कौशिक, सुरेश वर्मा, डॉ. अभिषेक शर्मा, नरेश जोशी, राजेंद्र मक्कड़, जीआर बंसल, प्रवक्ता विनोद शर्मा, लाल सिंह सहित समस्त स्टाफ व अनेक गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read Also : Lal Bahadur Shastri 2022 Quotes

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE