करनाल क्लब में रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह

0
153
Holi Milan celebrated by retired police personnel at Karnal Club
Holi Milan celebrated by retired police personnel at Karnal Club

इशिका ठाकुर, करनाल :

दिनांक 5 मार्च 2023 को हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड कर्मचारियों द्वारा शहर के करनाल क्लब में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह में पुलिस अधीक्षक करनाल श्री गंगाराम पूनिया मुख्य अतिथि रहे।

एसपी करनाल गंगाराम पूनिया ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

इस समारोह में पुलिस अधीक्षक महोदय ने रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों होली की शुभकामनाएं दी व रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ फूलों से होली खेली। इस समारोह में मौजूद रहे 80 साल से अधिक उम्र वाले पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व मार्च माह में जन्मे समारोह में मौजूद पुलिस कर्मचारियों का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों को अपनी सेहत का ध्यान रखने, जनहित में कार्य करने व पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने की बातें कहीं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर हरियाणा पुलिस रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन, करनाल के प्रधान कलीराम राणा, जनरल सेक्रेटरी सुखबीर सिंह त्यागी, कार्यकारी सदस्य राम मेहर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, सुल्तान सिंह, सत्यदेव सिंह, श्री दत्त शर्मा व महावीर सिंह तालियाद जनरल सेक्रेटरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन करनाल मौजूद रहे और 80 साल से ऊपर के उम्र वाले रिटायर्ड कर्मचारियों में श्री निहाल सिंह प्रेमचंद मेहता, कलीराम राणा, चंदगीराम, चंदगी राम, बलकार सिंह, राजकुमार वालिया, महेश प्रसाद शर्मा व हुकुमचंद भी मौजूद रहे। इस समारोह में हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड करीब डेढ़ सौ पुलिस कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें :देश का भविष्य राहुल गांधी के हाथों में सुरक्षित : सुरेश गुप्ता

यह भी पढ़ें : नशीले पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए मामले की तह तक जाना जरुरी: एसपी

यह भी पढ़ें :होली के त्यौहार को आपसी मतभेद छोड़ कर रंगों की तरह बनानी चाहिए अपनी और दूसरों की जिंदगी सांसद संजय भाटिया

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE