महिला की हत्या आरोपी युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
146
Police arrested the woman accused of murdering a woman
Police arrested the woman accused of murdering a woman

इशिका ठाकुर, करनाल:
पुलिस करनाल की सीआईए वन पुलिस टीम द्वारा थाना घरौंडा में दर्ज एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमें एक लड़की ने पड़ोस की ही रहने वाली एक महिला की हत्या कर दी थी और उस महिला को अपने कपड़े व जेवरात पहनाकर और उसके ऊपर तेल छिड़ककर उसको अध जला कर अपने घर से फरार हो गई थी। ताकि उस लड़की के परिजनों को लगे कि उनकी लड़की ने आत्महत्या कर ली है 4:00 वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने लग गई थी।

लड़की ने अपनी मृत्यु की बनाई झूठी कहानी

इस मामले पर खुलासा करते हुए करनाल सीआईए इंचार्ज गुरविंदर सिंह ने बताया कि हत्या की आरोपी लड़की का रसूलपुर गुजरान के रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था और आरोपी लड़की अपने घरवालों को बिना बताए अपने प्रेमी के संग रहना चाहती थी। जिसके कारण लड़की ने अपनी मृत्यु की कहानी बनाई और राजवंती नामक महिला की हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़की ने पहले से ही महिला की हत्या करने का प्लान बना रखा था जिसे अंजाम देने के लिए लड़की ने महिला राजवंती को बहाने से अपने घर बुलाया।

लड़की की करंट लगने से मृत्यु

इसके बाद आरोपी लड़की ने महिला को नशे की गोलियां पानी में मिलाकर पिलाई और चुन्नी व बिजली के तार से गला घोंट कर हत्या कर दी और बिजली से करंट भी लगा दिया। इसके बाद लड़की ने मृतक महिला के शरीर से उसके जेवरात व कपड़े उतारे और अपने जेवरात व कपड़े पहनाकर उसके मृत शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। ताकि लड़की के परिजनों को लगे कि उनकी लड़की की करंट लगने से मृत्यु हो गई है। इसके बाद लड़की मौका पाकर अपने घर से फरार हो गई और अपने प्रेमी के साथ रहने लग गई। जिसके बाद करनाल पुलिस की टीम ने साइबर सेल की मदद से जांच करते हुए मामले का खुलासा किया और आरोपी लडकी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें :देश का भविष्य राहुल गांधी के हाथों में सुरक्षित : सुरेश गुप्ता

यह भी पढ़ें : नशीले पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए मामले की तह तक जाना जरुरी: एसपी

यह भी पढ़ें :होली के त्यौहार को आपसी मतभेद छोड़ कर रंगों की तरह बनानी चाहिए अपनी और दूसरों की जिंदगी सांसद संजय भाटिया

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE