Tear Gas Ke Upay: आंसू गैस से आंखों में क्यों होती है जलन? क्या सच में नमक लगाने से सही हो जाती आंख?

0
165
Tear Gas Ke Upay | Tear Gas Connection to Salt: कल जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने हालात को कंट्रोल करने के लिए टीयर गैस छोड़ी. ऐसे में वहां मौजूद कुछ लोगों के पास नमक नजर आया, तो आइए जानते हैं कि टीयर गैस का नमक से क्या नाता है और इसके क्या उपाय है.

Tear Gas Upay | Tear Gas Connection to Salt: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कल यानी 20 जुलाई को नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन ने एक बार फिर देशभर में सुर्खियां बटोरीं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों की बड़ी संख्या मौके पर पहुंची. हालात को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.

इस दौरान कई छात्रों के हाथों में नमक नजर आया. प्रदर्शनकारियों का दावा था कि नमक आंसू गैस से होने वाली जलन और परेशानी को कम करने में मदद कर सकता है. लेकिन सवाल ये है कि क्या नमक वाकई आंसू गैस के प्रभाव को खत्म कर सकता है या ये सिर्फ एक धारणा है?

आंसू गैस आंखों पर कैसे असर डालती है?

आंसू गैस के संपर्क में आते ही आंखों में तेज जलन, खुजली और पानी आने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. कई लोगों को इतनी तकलीफ होती है कि कुछ समय के लिए आंखें खोलना भी मुश्किल हो जाता है.

दरअसल, आंसू गैस में आमतौर पर CS या CN जैसे रसायन मौजूद होते हैं. ये केमिकल शरीर की नसों को प्रभावित करते हैं, जिससे आंखों में जलन, लालिमा, सूजन और धुंधला दिखाई देने जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

अगर इसका असर ज्यादा हो जाए तो आंख की बाहरी परत यानी कॉर्निया को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ सकता है. लंबे समय तक ज्यादा संपर्क में रहने पर आंखों से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा होने की संभावना रहती है.

नमक और आंसू गैस का क्या संबंध है?

प्रदर्शन में शामिल कुछ छात्रों का मानना था कि आंखों के आसपास नमक लगाने से आंसू गैस की जलन कम महसूस होती है. उनका कहना था कि नमक आंखों की खुजली और जलन से राहत देने में मदद करता है.

हालांकि, वैज्ञानिक रूप से ये साबित नहीं है कि नमक आंसू गैस के रसायनों को खत्म कर देता है. नमक यानी सोडियम क्लोराइड नमी को प्रभावित कर सकता है, लेकिन आंसू गैस के असर को पूरी तरह रोकने का ये भरोसेमंद तरीका नहीं माना जाता.

आंसू गैस लगने पर क्या करें?

अगर कोई व्यक्ति आंसू गैस के संपर्क में आ जाए तो सबसे पहले उस जगह से दूर जाकर खुली हवा में जाना चाहिए. इससे शरीर को राहत मिलती है और रसायनों का असर धीरे-धीरे कम हो सकता है.

अगर आंखों में कॉन्टैक्ट लेंस लगे हैं तो उन्हें तुरंत निकाल देना चाहिए, क्योंकि लेंस रसायनों को रोककर आंखों को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं.

सबसे प्रभावी उपाय आंखों को साफ और ठंडे पानी से धोना है. करीब 15 मिनट तक आंखों को लगातार धोने से जलन और परेशानी कम हो सकती है. जरूरत पड़ने पर साफ पानी या डॉक्टर की सलाह से उचित आई वॉश का इस्तेमाल किया जा सकता है.

अगर आंखों में तेज दर्द, लगातार धुंधलापन या जलन बनी रहती है तो तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है, ताकि किसी गंभीर नुकसान से बचा जा सके.