Norovirus Infection: वायरस की चपेट में आए कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर सवार 115 लोग

0
1233
Norovirus Infection
Norovirus Infection: वायरस की चपेट में आए कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर सवार 115 लोग
  • उल्टी-दस्त नोरोवायरस के मुख्य लक्षण

Norovirus Infection, (आज समाज), नई दिल्ली: कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर बड़े पैमाने पर नोरोवायरस का बड़ा संक्रमण फैल गया है और ताजा रिपोर्टों के मुताबिक शिप में सवार कुल 3116 यात्रियों में से 115 यात्री वायरस की चपेट में आ गए हैं। इनमें से 13 चालक दल के सदस्स (क्रू मेंबर) और 102 यात्री हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उल्टी-दस्त नोरोवायरस के मुख्य लक्षण हैं।

पेट से जुड़ा है रोग : प्रिंसेस क्रूज कंपनी

कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप से फोर्ट लॉडरडेल से 28 अप्रैल को यात्रा शुरू हुई थी और यह 11 मई को पोर्ट कैनावेरल पर खत्म होने वाली है। यात्रा के दौरान क्रूज प्यूर्टो रिको, अरूबा, बहामास और बोनेर, जैसी शानदार जगहों पर रुका था। सेंटर फॉर डिजीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने बताया है कि रोग के मुख्य लक्षण उल्टी-दस्त था। प्रिंसेस क्रूज कंपनी ने इस रोग को पेट से जुड़ा रोग बताया है।

लोगों के संपर्क वाली व बंद जगहों पर तेजी फैलता है

बहुत जल्द उल्टी व दस्त पैदा करता है। लोगों के संपर्क वाली व बंद जगहों पर यह तेजी से अपने पांव पसारता हे। क्रूज शिप जैसी जगहें खास कर जोखिम भरी होती हैं, क्योंकि यहां हजारों तरह के पैसेंजर व कर्मचारी लंबे समय तक साथ रहते हैं। वे एक ही भोजन करते हैं और इसके अलावा वे सामान्य सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं।

क्रूज पर होने वाले पेट के रोगों की सबसे आम वजह नोरोवायरस

नोरोवायरस खाने-पीने की चीजों, संक्रमित व्यक्ति के हाथों और पानी अथवा छुई हुई सतहों के माध्यम से दूसरों तक आसानी से पहुंच जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार क्रूज पर होने वाले पेट के रोगों की सबसे आम वजह नोरोवायरस ही है। पूरी यात्रा के दौरान यह आहिस्ता-आहिस्ता फैला। सभी पैसेंजर एक साथ बीमार नहीं हुए। पूरे सफर में वायरस के मामले बढ़ते रहे। जब रोगियों की संख्या कुल यात्रियों के 3 फीसदी से ज्यादा हो गई, तब सीडीसी को सार्वजनिक सूचना जारी करनी पड़ी। हेल्थ अफसर अब जहाज का पूरा निरीक्षण कर रहे हैं। वेसल सैनिटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत गहन जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें : Nipah Virus: पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो केस आए सामने