Haryana Women Empowerment : दुष्यंत चौटाला ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान : रणदीप कौल

0
232
जानकारी देते हुए जजपा के जिलाध्यक्ष रणदीप कौल व जिला प्रवक्ता शुभम गुप्ता।
जानकारी देते हुए जजपा के जिलाध्यक्ष रणदीप कौल व जिला प्रवक्ता शुभम गुप्ता।
Aaj Samaj (आज समाज), Haryana Women Empowerment, मनोज वर्मा,कैथल:
हरियाणा महिला सशक्तिकरण की ओर मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। इसी में एक ओर कदम उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बढ़ाते हुए महिलाओं को राशन डिपो में 33 फीसदी आरक्षण देने का कार्य किया है। जेजेपी ने चुनावी वादा करते हुए महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है।

अब कैथल में करीब 100 राशन डिपो चलाएंगी महिलाएं

कैथल में करीब 100 राशन डिपो ऐसे होंगे, जिन्हें अब महिलाएं चलाएंगी। जेजेपी जिला अध्यक्ष रणदीप कौल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग का कार्यभार है। इसी के चलते और जेजेपी के चुनावी वादे को ध्यान में रखते हुए डिप्टी सीएम ने चंडीगढ़ से पोर्टल की शुरूआत कर दी है। इसके साथ ही राशन डिपो में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू हो गया है।

जिला प्रवक्ता शुभम गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में पहले से चल रहे राशन डिपो में महिलाओं के बैकलॉग को पूरा करने के लिए नए लाइसेंस आवंटन में प्रावधान किया गया है और नए घोषित 3224 में से 2382 राशन डिपो महिलाओं को दिए जाएंगे। इसके तहत कैथल जिले में करीब 100 डिपो पर महिलाओं का अधिकार होगा। कैथल जेजेपी जिला अध्यक्ष व पार्टी के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इसके लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया और इसे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि हरी चुनरी चौपाल का असल मकसद भी प्रदेश की महिलाओं को जागरूक करना और हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करना रहा है। प्रदेश के राशन डिपो में 33 फीसदी आरक्षण करना भी इसी मुहिम का एक हिस्सा है।

गुप्ता ने कहा कि इससे पहले गठबंधन सरकार ने महिलाओं के हित में पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण, कॉलेजों में पढऩे वाली बेटियों को निशुल्क बस पास, ग्रामीण आजीविका मिशन और महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायती राज संस्थाओं में बेहतरीन कार्य करने वाली प्रदेश की 100 पंच, सरपंच और मेम्बर महिला जनप्रतिनिधियों को स्कूटी देकर सम्मानित भी किया था।

यह भी पढ़ें : A Woman Missing : नगदी और आभूषणों के साथ विवाहिता घर से लापता

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 30 July 2023: आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला, संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। है

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE