Haryana Politics Updates: नायब सिंह सैनी होेंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

0
63
Haryana Politics Updates 
नायब सिंह सैनी। 

Aaj Samaj (आज समाज), Haryana Politics Updates, चंडीगढ़: नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में उन्हेें नेता चुन लिया गया है। नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आज शाम पांच बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष रहे सैनी ओबीसी समुदाय से आने वाले पार्टी के प्रमुख नेता हैं। उनका जन्म 25 जनवरी, 1970 को अंबाला के एक छोटे से गांव मिजापुर माजरा में हुआ था।

  • मूल रूप से अंबाला के मिजापुर गांव के रहने वाले हैं सैनी

मनोहर लाल से मिलकर हुए थे प्रभावित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के बाद नायब सिंह सैनी की पूर्व सीएम मनोहर लाल से मुलाकात हुई थी। वह मनोहर लाल से मिलकर काफी प्रभावित हुए थे। कुछ समय बाद सैनी बीजेपी में शामिल हो गए और उसके बाद अंबाला छावनी में पार्टी के अध्यक्ष सहित कई पार्टी कार्यालयों में उन्होंने काम किया।

1996 में मिली भाजपा संगठन की जिम्मेदारी

नायब सिंह सैनी को 1996 में हरियाणा में बीजेपी संगठन की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद 2002 में उन्हें भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया। 2012 में सैनी को अंबाला बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद सैनी का प्रमोशन लगातार होता गया और वह 2014 में नारायणगढ़ से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

2016 में मनोहर सरकार में मंत्री बने

2016 में सैनी को मनोहर सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया। साल 2019 में भाजपा ने उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा और वह संसद पहुंचे। वह संसद के श्रम संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। सैनी को 2023 में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी मिली।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE