Haryana Politics New CM: नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

0
85
Haryana Politics New CM

Aaj Samaj (आज समाज), Haryana Politics New CM, चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से पहले नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अभी थोड़ी देर पहले हरियाणा के राजभवन में सीएम पद की शपथ ली। शपथ लेने से पहले उन्होंने पूर्व सीएम मनोहर लाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कंवर पाल गुर्जर और बनवारी लाल ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। वहीं गृह मंत्री अनिल विज शपथ समारोह में नहीं पहुंचे थे।

मनोहर लाल ने सुबह दिया था इस्तीफा

बता दें कि हरियाणा की सियासत में मंगलवार को सुबह से हलचल थी और इस बीच करीब साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ में हुई विधायक दल की बैठक में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दिया। सीएम मनोहर लाल व उनकी पूरी कैबिनेट ने बैठक के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके कुछ देर बाद फिर विधायक दल की बैठक हुई जिसमें नायब सैनी को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। अंबाला के गांव मिजार्पुर माजरा में 25 जनवरी 1970 को जन्मे नायब सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखते हैं और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के साथ-साथ कुरुक्षेत्र से सांसद भी हैं।

नायब को कमान देना संयोग नहीं प्रयोग

सूत्रों का कहना है नायब सैनी को हरियाणा की कमान मिलना कोई संयोग नहीं बल्कि बीजेपी का प्रयोग है। उन्हें इस पद पर बिठाने के कई मायने हैं और पार्टी ने कुछ सोचकर ही यह निर्णय लिया है। नायब सिंह सैनी बीजेपी में 22 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। वह 2002 में बीजेपी से जुड़े और जिला प्रधान समेत कई पदों पर रहे। बीजेपी की 2014 में बनी सरकार में वह विधायक बने। इसके बाद 2019 में लोकसभा का टिकट मिलने पर नायब सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद बने। अभी वह पार्टी के अध्यक्ष हैं।

अंबाला सिहत कई जिलों सैनी समुदाय की बड़ी आबादी

हरियाणा में गैर-जाटों के नाम पर जो राजनीतिक ध्रवीकरण होता रहा है उसमें सैनी समाज अहम हिस्सा है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और करनाल जैसे जिलों में सैनी समुदाय की बड़ी आबादी है। ऐसे में यदि गैर जाट नेता को ही मुख्यमंत्री बनाना था तो नायब सैनी बिल्कुल सही नेता हैं। मनोहर लाल और नायब सैनी की करीबी लगभग 2 दशक पुरानी है। कहा जाता है कि मनोहर लाल की सिफारिश पर ही सैनी को 2019 में कुरुक्षेत्र से लोकसभा का टिकट मिला था। मनोहर लाल के करीबी होने व सैनी होने का नायब को फायदा मिला है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE