बारिश बनी मुसीबत: रोडवेज की दो बसें गड्ढों में फंसी

0
295
Two Roadways Buses Stuck in Potholes
Two Roadways Buses Stuck in Potholes

आज समाज डिजिटल, Haryana News:
प्रदेश में दो दिन से चल रही रिमझिम बारिश ने भीषण गर्मी से तो राहत पहुंचा दी है। इसके साथ ही नई परेशानियां भी उत्पन्न कर दी हैं। प्रदेश के सिरसा में बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

गाड़ियां फंसी, ले रहे क्रेन की मदद

डबवाली रोड पर हरियाणा रोडवेज की दो बसें बारिश से भरे पानी के गड्ढों में फंस गई। दो अन्य गाड़ियां भी फंसी हैं। हरियाणा रोडवेज की दोनों बसों को क्रेन की मदद से निकाला जा रहा है। बता दें कि डबवाली रोड पर पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस कारण बारिश के बाद यहां जलभराव हो गया। जलभराव के चलते दो बसें गड्ढों में फंस गई।

पश्चिमी विक्षोभ दिखा रहा असर

पिछले चार पांच दिनों से संपूर्ण हरियाणा और एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्री मानसून बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। इसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट और भीषण गर्मी व लू नदारद है। मंगलवार अलसुबह से ही राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियों दर्ज की जाएंगी। हरियाणा के उत्तरी जिलों पर अधिकतर स्थानों और शेष हरियाणा के जिलों में बिखराव के रूप में बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE