हरियाणा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द, ये नाम चल रहे आगे

0
313
हरियाणा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द, ये नाम चल रहे आगे
हरियाणा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द, ये नाम चल रहे आगे

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

पांच प्रदेशों में हार के बाद कांग्रेस के सामने अन्य राज्यों में पार्टी को मजबूत बनाने की चिंता है। इस चिंता में हरियाणा का नाम सूची में आगे है। यहां पार्टी को मजबूत करने के लिए सबसे पहले अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है। जो सबसे अधिक मुश्किल काम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा हुडा ग्राउंड सेक्टर 13 करनाल में पांच दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा रेस में सबसे पहले

कांग्रेस हाईकमान पंजाब में बदलाव के बाद अब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में नई जान फूंकने और संगठन को मजबूत बनाने की कवायद सिरे चढ़ाने के लिए गंभीर नजर आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति को लेकर चिंतन-मंथन का दौर जारी है। यदि विश्वास करें सूत्रों का तो एक हफ्ते के अंदर पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का नाम सबसे आगे चल रहा है।

इन नामों पर चल रहा विचार

सोमवार को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने 10 जनपथ पर पार्टी प्रधान सोनिया गांधी के साथ बैठक की। इससे पहले शनिवार को दिल्ली में आयोजित बैठक के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा एके एंटनी, केसी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी आदि मौजूद रहे। हाईकमान जल्द ही पीसीसी अध्यक्ष का ऐलान कर देगा। कांग्रेस हाईकमान की ओर से वर्तमान पीसीसी अध्यक्ष कुमारी शैलजा की जिम्मेदारी बदलता है तो किसी दलित चेहरे को सामने लाया जाएगा। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के लिए गीता भुक्कल के साथ पूर्व विधायक उदयभान, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर विचार चल रहा है।

कुमारी शैलजा का भी रहेगा अहम रोल

पूर्व विधायक उदयभान का नया नाम सामने आया है, जो अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। पार्टी का हाईकमान गहरे चिंतन मंथन के दौर से गुजर रहा है। इतना ही नहीं प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष कुमारी शैलजा का भी नया नाम तय करने में अहम रोल रहेगा। पंजाब में आए विधानसभा चुनावों के बाद परिणाम और हरियाणा प्रदेश में पार्टी संगठन के हालात को देखते हुए अब पार्टी हाईकमान गंभीरता से इस पर जल्द फैसला करने के मूड में है।

ये भी पढ़ें : करनाल में कांग्रेस का कान खोलो प्रदर्शन, तालाबंदी का अल्टीमेटम
ये भी पढ़ें : हरियाणा-पंजाब सहित कई राज्यों में क्यों हुई बिजली गुल, गहराएगा संकट, ये हैं कारण
SHARE