Haryana Chief Minister Naib Singh Saini: करनाल से खिलेंगे दो कमल, एक जाएगा दिल्ली, एक जाएगा चंडीगढ़ : नायब सिंह सैनी

0
7
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Aaj Samaj (आज समाज), Haryana Chief Minister Naib Singh Saini,प्रवीण वालिया, करनाल: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों की जो फसल खराब हुई है उसके क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने के आदेश दिए गए थे। फसल खराब का दौरा करने के लिए अधिकारियों को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

किसानों की खराब फसल को लेकर कहा : किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सरकार

सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी है। नायब सिंह सैनी करनाल में अपने प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने लोकसभा व विधानसभा उप चुनाव को लेकर कहा कि करनाल से दो कमल के फूल खिलेंगे जिनमें से एक फूल मनोहर लाल दिल्ली लेकर जाएंगे और एक कमल का फूल चंडीगढ जाएगा। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास करती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षो से जिस तरह निरंतर देश और प्रदेश का विकास हो रहा है वह जारी रहेगा। भाजपा सरकार में विकास की गति नहीं रूकेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश की सेवा की अब सांसद बनकर भी वह जनता की सेवा करेंगे। पत्रकारों के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता का पूरा समर्थन है। तीसरी बार भी मोदी जी को ही प्रधानमंत्री बनेंगे।

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE