Chief Minister Nayab Saini ने सुना किसानों का दर्द, ओलावृष्टि से खराब फसलों का लिया जायजा

0
8
किसानों को दिया आश्वासन, कहा - किसानों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार
किसानों को दिया आश्वासन, कहा - किसानों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार

Aaj Samaj (आज समाज), Chief Minister Nayab Saini, प्रवीण वालिया, करनाल: प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन्द्री में ओलावृष्टि से खराब हुई किसानों की फसल का जायजा लेने पहुंचे। किसानों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

किसानों को दिया आश्वासन, कहा – किसानों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित के लिए कृत संकल्पित है। किसानों की खराब फसल के लिए सरकार की ओर से विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी और किसानों की खराब फसल के लिए सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की भलाई के लिए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका किसानों को पूरा लाभ मिल रहा है।

आज प्रदेश के किसान खुशहाल हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को इंद्री क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल खराब हो गई थी। इस अवसर पर उनके साथ इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क, मेहर सिंह कलामपुरा, धर्मपाल शांडिल्य, रघुबीर बत्तान सहित अन्य मौजूद रहे।

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE