Chief Minister Nayab Saini: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत और शक्तिशाली हुआ देश : नायब सिंह सैनी

0
6
करनाल प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी
करनाल प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी
  • करनाल प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी

Aaj Samaj (आज समाज), Chief Minister Nayab Saini, प्रवीण वालिया, करनाल : प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और देश को और अधिक मजबूत व शक्तिशाली बनाने के लिए जनता के आशीर्वाद की जरूरत है। जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है और देश की जनता इस बार भी नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अपने करनाल प्रवास के दौरान सेक्टर-32 स्थित प्रकाश वीर चौहान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद मुख्यमंत्री सेक्टर-4 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ईश्वर सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव व विधानसभा उप चुनाव को लेकर जोश भरा। उन्होंने करनाल लोकसभा से मनोहर लाल और करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

योग्य युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरियां मिल रही हैं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने हर व्यक्ति की बात सुन उसका समाधान करने प्रयास किया है ताकि आम जन को किसी भी तरह की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसा संगठन है जहां एक कार्यकर्ता को बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी जाती है। दूसरी पार्टियों में कुर्सी को लेकर होड़ लगी रहती है। प्रदेश में मनोहर लाल ने जो योजनाएं चलाई थी उनका लाभ प्रदेश की जनता को लंबे समय तक मिलता रहेगा। आज योग्य युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरियां मिल रही हैं। यह मनोहर लाल की नीतियां हैं जो आज किसी को अपने काम के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।

आज घर बैठे हुए प्रदेश की जनता योजनाओं का लाभ उठा रही है। पहले अपनी शिकायत को लेकर लोग यहां-वहां भटकते थे लेकिन सरकार ने सीएम विंडो की शुरूआत की। सीएम विंडो के माध्यम से घर बैठे शिकायतों का समाधान हो रहा है और पीडि़तों को न्याय मिल रहा है। हरियाणा में मनोहर लाल ने प्रदेश को नई गति देने का काम किया है। आज हर गांव शहर में सडक़ों का जाल बिछाया और सडक़ें पक्की की है। पहले दक्षित हरियाणा में पानी की किल्लत थी, माताएं किलोमीटर दूर से पानी लाती थी। प्रदेश सरकार ने हर घर में नल और स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया ताकि माताओं बहनों को पैदल चलकर पानी न लाना पड़े।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है। अब प्रदेश और देश की जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी। करनाल सहित हरियाणा प्रदेश की सभी 10 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालने का काम करेगी।

इस अवसर पर भारी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक राम कुमार कश्यप, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगमोहन आनंद, संजय बठला, जिला महामंत्री सुनील, सुनील गुप्ता, नीलम सिंह, प्रकाश वीर चौहान, राज सिंह चौहान सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE