Haryana Central University (HKV): भारत अनंतकाल से रहा है ज्ञान का केंद्र – डॉ. पवन शर्मा

0
52
प्रतियोगियों को संबोधित करते डॉ. पवन शर्मा।
प्रतियोगियों को संबोधित करते डॉ. पवन शर्मा।

Aaj Samaj (आज समाज), Haryana Central University (HKV), नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में राजनीति विज्ञान विभाग व अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन डॉ. पवन शर्मा ने भारतीय ज्ञान परंपरा के राजनीतिक पक्ष पर चर्चा की।

उन्होंने वेद, पुराण, श्रुति, और, स्मृतियों में भेद बताया तथा विस्तारपूर्वक वर्णन किया। डॉ. पवन शर्मा के अनुसार भारत अनंतकाल से ज्ञान का केंद्र रहा है। भारतीय चिंतन में कर्म व धर्म प्रधान है। उन्होंने कौटिल्य के सप्तांग सिद्धांत का उल्लेख करते हुए राजा के कर्तव्य और राज्य के अंगों के बारे में बताया। अंततः उन्होंने कौटिल्य के मण्डल सिद्धांत के बारे में बताकर भारत के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

इससे पूर्व में वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार मीणा ने मुख्य वक्ता डॉ. पवन शर्मा का अभिनंदन किया। कार्यशाला के दूसरे दिन कार्यक्रम के अंत में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमनदीप वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें : Treatment Of AIDS Victims : एड्स पीड़ितों के लिए 2250 रुपए की मासिक वित्तीय सहायता : उपायुक्त उत्तम सिंह

यह भी पढ़ें :Fraud Case Karnal: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 

SHARE