Fraud Case Karnal: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0
77
धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Aaj Samaj (आज समाज), Fraud Case Karnal, प्रवीण वालिया, करनाल,14 मार्च :
जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में लगातार अच्छा काम किया जा रहा है। प्रबंधक थाना निसिंग निरीक्षक जंगशेर सिंह के नेतृत्व में और एसआई दयानंद की अध्यक्षता में टीम मुख्य सिपाही संजीव के साथ मिलकर विदेश भेजने के नाम पर करीब अठाईस लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी देवेंद्र उर्फ काला पुत्र सुखदेव सिंह और पवित्र सिंह उर्फ पोला पुत्र सुखदेव सिंह वासियान जोनपुरा पटियाला, पंजाब को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से साढ़े आठ लाख रुपए किए बरामद

दोनों आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी कर ठगे गए रुपयों से साढ़े आठ लाख रुपए बरामद किए गए।इस संबंध में रामकुमार पुत्र मोहकम सिंह वासी अमूपुर, निसिंग ने शिकायत दी थी कि जून 2023 में उसने अपने लड़के और लड़के के साले रूप को स्पेन भेजने के लिए आरोपी देवेंद्र, पवित्र, प्रतीक के साथ 32 लाख रुपयों में तय किया और जिसमें आठ लाख रुपए पहले और बाकी राशि बाद में देना तय हुआ।

शिकायतकर्ता आरोपियों से किसी जानकार के द्वारा मिला था। जिन्होंने शिकायतकर्ता को एहसास दिलाया कि वे काफी बच्चों को विदेश में भेज चुके है जोकि आज अच्छा पैसा कमा रहे है। इसी तरह शिकायतकर्ता ने किस्तों में नगद और आरोपियों के खाते में कुल अठाईस लाख पचपन हजार रुपए आरोपियों को दे दिए। और आरोपियों ने शिकायतकर्ता के लड़के और लड़के के साले को कजाकिस्तान भेज दिया।

जहां डोंकर ने दोनों के साथ मारपीट की और उनके पासपोर्ट छीन लिए। जहां से जैसे तैसे करके शिकायतकर्ता का लड़का और उसका साला बढ़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर भारत वापिस आए। और अब जब शिकायतकर्ता आरोपियों से पैसे वापिस मांगता है या उनको स्पेन भेजने के लिए कहता है तो आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते है। इस संबंध में शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना निसिंग में नवंबर 2023 में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के तहत मुकदमा नंबर 378 दर्ज किया गया था।

मामले में एसआई दयानंद थाना निसिंग की अध्यक्षता में टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी देवेंद्र और पवित्र को गिरफ्तार कर साढ़े आठ लाख रुपयों की बरामदगी कर ली गई है। टीम द्वारा मामले में संलिप्त अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर बरामदगी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Chief Minister Nayab Singh Saini : नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर सैनी समाज में हर्ष की लहर

यह भी पढ़ें : Mukhyamantri Antyodaya Parivar Utthan Yojana: एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने ली अधिकारियों की बैठक

SHARE