Haryana Budget मनोहर बजट : किसान, महिलाओं और मिडिल क्लास पर नजर

0
562
Haryana Budget
Haryana Budget

Haryana Budget

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज बजट पेश कर दिया। तीसरा बजट है। यदि इस बजट की पिछले बजटों से तुलना की जाए तो पता लगता है कि इसमें सभी वर्ग को खुश करने की कोशिश की गई है। सरकार ने बजट में किसानों, मिडिल क्लास, महिलाओं, युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। आईये इस बजट पर डालते हैं एक नजर:

किसानी

कृषि के लिए 2022-23 के बजट में 5988.70 करोड रुपए के आवंटन किया जोकि पिछले बजट से 27.7 प्रतिशत की वृद्धि है।

सहकारिता

2022-23 में सहकारिता विभाग के लिए 1537 करोड़ का बजट रखा गया, जोकि 2021-22 की तुलना में 20.6 प्रतिशत की वृद्धि दशार्ता है

पर्यावरण और वन

पर्यावरण और वन क्षेत्र के लिए 530.94 करोड का बजट आवंटित किया गया जो कि पिछले बजट से 16.5% अधिक है।

शिक्षा

शिक्षा क्षेत्र के लिए 2022-23 कर लिए  20250.70 करोड रुपये आवंटित किए जो कि चालू वर्ष के संशोधित अनुमानों की तुलना में 17.6 प्रतिशत की वृद्धि है।

स्वास्थ्य

Haryana Budget
Haryana Budget

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्रों के लिए 8925.52 करोड़ रुपये आवंटित किए जोकि गत वर्ष 2021-22 के बजट अनुमानों से 21.65 प्रतिशत है।

महिला और बाल विकास

2022-23 के लिए महिला एवं बाल विकास क्षेत्र के लिए 2017.24 करोड़ आवंटित किए जोकि गत वर्ष के मुकाबले 33.7 प्रतिशत अधिक है।

कौशल और रोजगार

2022-23 के लिए कौशल विकास एवं रोजगार क्षेत्र के लिए 1671.37 करोड़  का बजट रखा जोकि संसोधित अनुमानों से 23 प्रतिशत अधिक है।

श्रम और मजदूर

Haryana Budget
Haryana Budget

वहीं श्रम क्षेत्र के लिए 221.97 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं जोकि चालू वर्ष के संशोधित अनुमानों पर 240.1 प्रतिशत की वृद्धि दशार्ता है।

सामाजिक सशक्तिकरण

2022-23 में सामाजिक सशक्तिकरण क्षेत्र के लिए 10229.93 करोड़ का बजट रखा जो चालू वर्ष से 22.47 प्रतिशत अधिक है।

आवास

Haryana Budget
Haryana Budget

2022-23 में आवास क्षेत्र के लिए 383.11 करोड़ का प्रस्ताव किया गया जोकि चालू वर्ष के संसोधित अनुमानों से 104.7 प्रतिशत अधिक है।

जल संसाधन और सिंचाई

बजट में सिंचाई एवं जल संसाधन क्षेत्रों के लिए 6136।36 करोड़ का आवंटन जोकि चालू वर्ष के संसोधित अनुमानों से 51 प्रतिशत है।

बिजली एवं नवीनीकरण ऊर्जा

बिजली एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों के लिए 7203 करोड़ का बजट आवंटित जिसमें से 5983 करोड़ रुपये सब्सिडी कृषि पम्प सेट के लिए शामिल है

सैनिक और अर्धसैनिक

वहीं सैनिक और अर्द्धसैनिक क्षेत्र के लिए 136.90 करोड़ का बजट आवंटित किया गया।

उद्योग

Haryana Budget
Haryana Budget

उद्योग क्षेत्र के लिए 598.20 करोड़ का बजट जोकि चालू वित्त वर्ष के मुकाबले 31.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है

सड़क और रेल

अवसंरचना क्षेत्रों के लिए 4752.02 करोड़ आवंटित जोकि 2021-22 के बजट अनुमानों में 59.2 प्रतिशत की वृद्धि दशार्ता है

परिवहन

परिवहन क्षेत्र के लिए 2821.83 करोड़ रुपये आवंटन किया , चालू वर्ष के बजट अनुमानों की तुलना में 12.2 प्रतिशत अधिक है।

नागरिक उड्डयन क्षेत्र

नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए 886।37 करोड़ का बजट जोकि चालू वर्ष के बजट अनुमानों की तुलना में 380।8 प्रतिशत की वृद्धि है।

पर्यटन, पुरातत्व, कला एवं संस्कृति

पर्यटन,  पुरातत्व,  कला एवं संस्कृति क्षेत्र के लिए 310.24 करोड़ जो कि चालू वित्त वर्ष के संसोधित अनुमानों में 55.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

Haryana Budget

Also Read : Budget Is Anti Women-Laborers-And Farmers महिला, मजदूर और किसान विरोधी है बजट: प्रो. राय

Also Read : Woman Is Now Empowered अब सशक्त हो चुकी है नारी : हिमांशु सिंह

SHARE