Hanumaan Janmotsav, महिलाएं धार्मिक ध्वज भी फहराएंगी और 108 प्रकार का भोग भी बनाएंगी : डॉ अर्चना गुप्ता

0
432
Hanumaan Janmotsav
Hanumaan Janmotsav
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
Hanumaan Janmotsav: पानीपत ना केवल ऐतिहासिक व औद्योगिक नगरी के तौर पर प्रसिद्ध है, बल्कि धर्मिक आयोजनों एवं भक्ति भावना के लिए भी एक अलग पहचान रखता है। पानीपत में प्रति वर्ष बेहद अनूठे ढ़ंग से हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में नगर यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें शहर की महिलाएं भी बढ़ चढ़कर भाग लेंगी। महिलाएं धार्मिक ध्वज भी फहराएंगी और 108 प्रकार का भोग भी बनाएंगी। Hanumaan Janmotsav

 

Hanumaan Janmotsav
Hanumaan Janmotsav

हनुमान जन्मोत्सव का दिन हमारी दैनिक गतिविधियों से हटकर हो

यह विचार डॉ अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को आयोजित महिलाओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि पानीपत में जो भी हनुमान ज़ी में आस्था रखता है, उसका फर्ज है कि हनुमान जन्मोत्सव में बढ़ चढ़ कर भाग लें। हनुमान जन्मोत्सव का दिन हमारी दैनिक गतिविधियों से हटकर हो, इसके लिए सभी पानीपत वासी यह संकल्प लें कि वो हनुमान नगर यात्रा में शामिल होकर अपने भक्ति भाव का परिचय देंगे। मेयर अवनीत कौर ने कहा पानीपत में हनुमान के 108 स्वरूप जब चलेंगे, तो हमारा फर्ज बनता है कि हनुमान ज़ी को और नगर यात्रा में भाग लेने वालों को सड़क पर एक भी कांटा ना चुभे, जिसके चलते यात्रा मार्ग को फूलों से ढका जाएगा। उन्होंने कहा ये पहले मौका होगा कि स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज स्वयं इस यात्रा में पैदल सड़कों पर चलेंगे। Hanumaan Janmotsav

हनुमान जन्मोत्सव में मातृ शक्ति का बहुत बड़ा योगदान होगा

वीरा गोयल ने कहा कि योग कक्षाओं की महिलाएं हनुमान अर्चना सड़कों पर करेंगी। राम नाम में ही शक्ति है। राम के बिना गति नहीं है। आरती सिंगला और सीमा अग्रवाल नगर यात्रा को लेकर दिन रात कार्य कर रही हैं। सीमा अग्रवाल ने कहा कि इसमें मातृ शक्ति का बहुत बड़ा योगदान होगा। नीलम गकखड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया। इंदु कुकरेजा ने मंडलियों को जोड़ने में सहयोग दिया और साथ ही कहा हर व्यक्ति अपने साथ हनुमान जी का झंडा फहराने के लिए 10 और लोगों को लाएं।मालती अरोड़ा ने कहा कि हम सभी रंग बिरंगे ओढ़नियां ओढ़कर आयेंगे तो सारा शहर रंग बिरंगा दिखेगा। शशि लूथरा ने कहा हम सभी संस्थाओं को हनुमानजी की आरती करने का मौका मिलेगा। यह सौभाग्य की बात है। सरोज बाला गुर, अंजू गेरा व मंजरी गोयल ने भी बैठक को संबोधित किया। Hanumaan Janmotsav
SHARE