गुरु नानक खालसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ.गुरविन्द्र सिंह की सोच ने कालेज को स्वच्छता में बनाया नम्बर वन: सुभाष चन्द्र

0
274
Guru Nanak Khalsa College Principal Dr. Gurvinder Singh's thinking made the college number one in cleanliness: Subhash Chandra

प्रवीण वालिया, करनाल:

अपनी सकारात्मक सोच से गुरु नानक खालसा कॉलेज को नंबर वन का खिताब दिलाने वाले सरदार डॉ. गुरविन्द्र सिंह जिले के अन्य लोगों के लिए एक आदर्श हैं। प्रदेश की संस्थाओं को स्वच्छता अभियान से जोडऩे के मिशन पर निकले स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चन्द्र भी उनकी कार्यशैली से प्रभावित हुए बिना नही रह सके।

लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया

सुभाष चन्द्र के साथ स्वच्छता पर चर्चा के दौरान खालसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरविन्द्र सिंह ने कहा कि 2020-21 और 2022 में खालसा कॉलेज स्वच्छता अवॉर्ड में प्रथम स्थान पर रहा है। डॉ. उन्होंने बताया कि 2002 में जब उन्होंने घर के बाहर सडक़ पर झाड़ू लगाया तब लोगों ने हैरानी जताते हुए कहा कि आप भी झाड़ू लगाते हो। इस पर डॉ. गुरविन्द्र सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि लोग तो घर के लिए तरसते हैं और हमें तो भगवान ने घर दिया है। इसे व आस-पास साफ सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उस दिन से लेकर आज तक वह नियमित रूप से जहां भी गंदगी देखते है, वहां साफ सफाई करते रहते हैं। यही नही विद्यार्थियों और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हैं।

स्वच्छता के प्रति उनकी लगन और समर्पण की तारीफ करते हुए स्टेट टास्क फोर्स के वाईस चेयरमैन सुभाष चन्द्र ने कहा कि साफ-सफाई करना केवल सफाई कर्मचारियों की ही नहीं अपितु यह हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने शहर और गांवों को साफ और सुरक्षित रखें। हमें अपना नजरिया बदलना होगा और पुरानी आदतों को छोडऩा होगा। हालांकि व्यवहार बदलने में समय लगेगा लेकिन यह इतना मुश्किल काम भी नहीं है। स्वच्छ भारत के सपने को साकार बनाने के लिये देश और प्रदेश के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वच्छता हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है।

यह समय भारत वर्ष के लिए बदलाव का समय है, बदलाव के इस दौर में यदि हम स्वच्छता में पीछे रह गए तो आर्थिक उन्नति का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। साथ ही हमें इसे एक बड़े स्तर पर भी देखने की जरूरत है ताकि हमारे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। इस अवसर पर सुभाष चंद्र ने सभी संस्थानों और सामाजिक संगठनों से मिशन को कामयाब करने के लिए सक्रिय सहयोग देने की अपील की। इस दौरान मुकेश कुमार पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी निसिंग व रण सिंह गोंदर भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : नासिक में प्याज के व्यापार के नाम पर 64.50 लाख ठगे

ये भी पढ़ें : अंबाला के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई थी 2 गुटों में झड़प, पुलिस फायरिंग में 2 घायल

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE