Gujarat Election Result : गुजरात में भाजपा का डंका, 156 सीटें जीतकर तोड़ दिए सभी रिकार्ड, कांग्रेस को 16 व आप को 5 सीटें

0
347
Gujrat Election Result

आज समाज डिजिटल, Gujarat Election Result : गुजरात विधासनभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की है और 2017 से भी ज्यादा बढ़त हासिल की है। गुजरात में भाजपा ने 182 सीटों में 156 सीटों पर जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में 149 सीटें जीती थीं। इस ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को गांधीनगर में विधानसभा के पीछे हेलीपैड मैदान में CM पद की शपथ लेंगे। 

Election Results 2022

फिलहाल गुजरात में भाजपा 156 सीटों के साथ पहले नम्बर पर बरकरार है तो वहीं कांग्रेस ने 17 सीटें जीती हैं। इस बार कांग्रेस को पिछले चुनाव की अपेक्षा 61 सीटों का नुकसान हुआ है जोकि बहुत बड़ा आंकड़ा का है। कांग्रेस की इस शर्मनाक हार पर उन्हें चिंतन करने की जरूरत होगी। बात आम आदमी पार्टी की करें तो बड़े बड़े दावे करने वाली यह पार्टी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई और 5 सीटों पर सिमट गई है। लेकिन इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को राष्ट्र पार्टी का दर्जा प्राप्त हो गया है जोकि उनके और अरविंद केजरीवाल के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। 

इस बार गिरा था वोटिंग प्रतिशत

बता दें कि 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके बावजूद भाजपा को इतना भारी बहुमत मिला है और अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ते हुए भाजपा ने 156 सीटें जीत ली है। दिलचस्प बात यह है चुनाव प्रचार के दौरान PM मोदी ने कहा था- नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे और यह बात सच साबित हुई है। फिलहाल भाजपा समर्थक खुशी से जश्न मना रहे हैं।

Gujarat Election Result live

जनता का भरोसा कायम, 12 को शपथ ग्रहण समारोह

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर BJP पर अटूट भरोसा दिखाया है। वहीं गुजरात भाजपा प्रमुख CR पाटिल ने बताया कि 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। (Gujarat Election Result live)

24 साल से टिकी भाजपा पर बढ़ा जनता का विश्वास (Gujarat election results 2022)

गौरतलब है कि गुजरात में 24 साल से भाजपा टिकी हुई है। हालांकि इस बार की जीत की स्वाद कुछ अलग ही है। इस चुनाव ने गुजरात को भाजपा का ऐसा किला बना दिया, जिसे अगले एक-दो चुनाव तक भेद पाना बाकी दलों के लिए बेहद मुश्किल होगा। 156 सीटें जीतना एक ऐसा रिकार्ड है जाे शायद ही आगे कभी टूटे। लेकिन कहते हैं न कि मोदी है ताे मुमकिन है।

कहीं न कहीं मोदी मैजिक भी है। पीएम मोदी ने गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां की थी। गुजरात की जनता का पीएम मोदी से खास लगाव रहा है। इतनी बड़ी जीत का यही मायने हैं कि जनता ने भाजपा पर विश्वास पहले से भी ज्याद जताया है। वहीं इस बार 2 रिकॉर्ड भी बने हैं। पहला गुजरात के चुनावी इतिहास में किसी भी पार्टी की सबसे बड़ी जीत है। दूसरा कांग्रेस का यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। 

AIMIM के सभी उम्मीदवार हारे (Gujrat Election Result)

गुजरात में इस बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी खूब मेहनत की थी और बढ़चढ़कर लिया था। गुजरात में AIMIM ने कुल 13 में से 2 हिंदू कैंडिडेट भी मैदान में उतारे थे। लेकिन पार्टी के सभी कैंडिडेट चुनाव हार गए हैं। वडोदरा की वाघोडिया सीट से भाजपा के बागी मधु श्रीवास्तव भी चुनाव हार गए हैं। निर्दलीय और अन्य कैंडिडेट्स ने 4 सीटें जीत ली हैं। (Election Results 2022)

ये भी पढ़ें : Delhi MCD Election Result 2022 : दिल्ली में फिर चली आम आदमी पार्टी की आंधी, 134 सीटें जीतकर हासिल किया बहुमत

ये भी पढ़ें : Gujarat Assembly Election 2022 Updates : पीएम मोदी ने डाला वोट, एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब

ये भी पढ़ें : मुंबई में धारा 144 लगाने के आदेश, 2 जनवरी तक प्रदर्शन, बैठकों समेत इन एक्टिविटीज पर पूर्णत: रोक

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE