Punjab News Update : पशु नस्ल सुधार के लिए सरकार प्रयासरत : खुड्डियां

0
96
Punjab News Update : पशु नस्ल सुधार के लिए सरकार प्रयासरत : खुड्डियां
Punjab News Update : पशु नस्ल सुधार के लिए सरकार प्रयासरत : खुड्डियां

रूपनगर के सीमन स्टेशन को मिला आईएसओ सर्टिफिकेशन

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में किसानों को आर्थिक रूप से खुशहाल बनाने के लिए सरकार उन्हें कृषि के साथ-साथ कृषि से संबंधित सहायक धंधों की तरफ भी आकर्षित कर रही है। इन्हीं सहायक धंधों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है पशुपालन। प्रदेश सरकार की यह कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को पशुपालन व्यवसाय के साथ जोड़ा जाए। वहीं सरकार का यह प्रयास है कि पशुओं की ज्यादा से ज्यादा नस्ल सुधार की कोशिश की जाए ताकि किसानों को उच्च नस्ल के पशु मिलें और उनकी आय में वृद्धि हो।

इस दौरान पशु पालन मंत्री ने बताया कि सरकार के प्रयासों के चलते रूपनगर के सीमन स्टेशन को इंटरनेशनल आॅर्गनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन (आईएसओ) का सर्टिफिकेशन प्राप्त होने के साथ ही पंजाब के पशुपालन विभाग ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह प्रमाणन पशुपालन सेवाओं में गुणवत्ता मानकों के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दशार्ता है।

प्रदेश के दो सीमन बैंकों को मिले सर्टिफिकेट

इस उपलब्धि के संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि पंजाब के दो सीमन बैंकों को आईएसओ सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, जो राज्य सरकार की दृढ़ निष्ठा का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि रूपनगर सीमन स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 1.06 लाख सीमेन स्ट्रॉ तैयार किए हैं, और इसका लक्ष्य एक वर्ष में 5.20 लाख स्ट्रॉ उत्पादन करने का है।

अच्छे प्रयास के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई

इस उपलब्धि के लिए विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए खुड़ियां ने कहा कि विभाग के आधुनिकीकरण से किसानों को डेयरी और पशुपालन जैसे सहायक कृषि व्यवसायों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि नाभा के सीमन स्टेशन को भारत सरकार द्वारा आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त है और उसे ग्रेड ‘ए’ का दर्जा दिया गया है। नाभा स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 3,11,000 सीमन स्ट्रॉ तैयार किए हैं, और इसका लक्ष्य वर्ष भर में 16.39 लाख स्ट्रॉ तैयार करने का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पानी और पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ लें : सीएम