जीएनजी कॉलेज की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी छात्रा, मौत

0
299
Girl student died after falling from the third floor of GNG College
Girl student died after falling from the third floor of GNG College

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
जीएनजी कालेज में तीसरी मंजिल से छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कुरुक्षेत्र के गांव स्योंसर निवासी 23 वर्षीय मानसी के रूप में हुई है। वह एमएलएन कालेज में पढ़ रही थी। यहां किसी सहेली से मिलने के लिए आई थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच पड़ताल की। छात्रा का मोबाइल व बैग कब्जे में लिया है। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि अभी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। स्वजनों के बयानों के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
वीरवार की दोपहर करीब एक बजे जीएनजी कालेज में तीसरी मंजिल से छात्रा मानसी नीचे गिर गई। उसके सिर में चोट लगी। छात्रा के कालेज से कूदने की घटना से हड़कंप मच गया। कालेज की छात्राएं एकत्र हो गई। कालेज की ओर से घायल अवस्था में छात्रा को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां करीब आधा घंटा बाद उसकी मौत हो गई।

कालेज में सहेली से मिलने आई थी छात्रा

मृतक मानसी एमएलएन कालेज की छात्रा थी। वहां से वह एमए इकाेनोमिक्स कर रही थी। इससे पहले उसने बीए जीएनजी कालेज से किया था। जिस वजह से उसका यहां पर भी आना जाना था। वीरवार को वह यहां किसी सहेली से मिलने आई थी। इस दौरान ही यह घटना हो गई। हालांकि उसके छत से कूदने के बाद उसकी सहेली भी सामने नहीं आ रही है। आसपास की छात्राएं भी इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रही हैं। पुलिस ने छात्राओं से बात करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने कुछ भी नहीं बताया।

डीएवी कालेज में भी छत से कूदकर सुसाइड कर चुकी छात्रा

इससे पहले 31 अक्टूबर को डीएवी गर्ल्स कालेज में बीए फाइनल ईयर की छात्रा आंचल भी कालेज की छत से कूदकर सुसाइड कर चुकी है। उसने डीएवी गर्ल्स कालेज के टाप फ्लाेर से छलांग लगाई थी। पहले वह किसी से मोबाइल पर वीडियो काल कर रही थी। जिसके बाद उसने छलांग लगा दी थी।

ये भी पढ़ें : प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के प्रचार के लिए प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

ये भी पढ़ें : नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में एड्स के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE