6 लड़कों से शादी, बिचौलिया लेता था 2 लाख, एक शादी 15 फरवरी तो दूसरी 21 को Girl Married To 6 Boys

0
360
Girl Married To 6 Boys

आज समाज डिजिटल, पानीपत:
Girl Married To 6 Boys: विवाह जैसे पवित्र रिश्ते की आड़ में कुछ लोग किस प्रकार अपना उल्लू सीधा कर लेते हैं। इसका लगातार तीसरा उदाहरण पानीपत में देखने को मिला। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

लुटेरी कर चुकी 6 शादियां Girl Married To 6 Boys

पानीपत पुलिस अभी लुटेरी दुल्हन की तलाश कर ही रही थी कि उसका छठा पति भी प्रकाश में आ गया है। उसने दावा किया कि उसकी शादी लुटेरी दुल्हन अंजू के साथ हुई है। इस काम के लिए बिचौलिए ने 2 लाख रुपये लिए हैं। दुल्हन अंजू के खिलाफ पानीपत में तीन मुकदमे पहले दर्ज हैं। अब इस दुल्हन का पानीपत से छठा पति भी सामने आया है। जिसकी शिकायत पर समालखा थाना पुलिस को दी है। पीड़ित पति की शिकायत पर तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

13 जनवरी को शादी 20 को फाख्ता Girl Married To 6 Boys

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में गौरव किवाना का रहने वाला है। उसकी शादी 13 जनवरी 2022 को अंजू (35) निवासी दुर्गा कॉलोनी सेक्टर-6 करनाल के साथ हुई थी। उसकी शादी अमित पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी गांव राजपुर जिला सोनीपत ने मेरे से 2 लाख रुपये लेकर कराई थी। अमित उसे, उसकी बहन और जीजा को बाला निवासी गली नंबर-1 शिव कालोनी करनाल के घर गया और उसकी शादी अंजू के साथ करा दी। शादी के कुछ दिन बाद 20 जनवरी को अंजू ससुराल से अपने घर करनाल चली गई। इसके बाद उसने गौरव के साथ ससुराल जाने से मना कर दिया।

रुपये, इज्जत और गहने भी गवाएं Girl Married To 6 Boys

गौरव का कहना है कि शादी में उन्होंने चांदी की चुटकी, पाजेब व सोने की नाक की नथली दी थी। यह भी अंजू अपने साथ ले गई थी। गौरव के बार-बार कहने के बाद भी वह नहीं लौटी। गौरव का कहना है कि अब उसे पता लगा कि अंजू ने उससे शादी करने के बाद दो शादियां और कर ली है। जिसमें एक शादी राजेंद्र निवासी गांव नौल्था के साथ 21 फरवरी को की थी। उसके साथ यह शादी अंजू, शादी एजेंट अमित पुत्र बिजेन्द्र सिंह, शादी एजेंट बाला व उनके साथियों ने मिलकर साजिश रची है। इन्होंने उसके व अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी करके बार-बार शादी की। उससे भी शादी के नाम पर रुपए ऐंठ लिए गए।

अब तक बने दुल्हन के शिकार Girl Married To 6 Boys

लुटेरी दुल्हन का शिकार हो चुका नौल्था निवासी पीड़ित राजेंद्र कुमार ने बताया था कि अंजू की पहली शादी सतीश निवासी खेड़ी करम शामली के साथ हुई थी। इससे एक बच्चा भी है। दूसरी शादी एक जनवरी को राजस्थान में हुई थी, जो अंजू ने आधार कार्ड में अपने पिता का नाम बदलवाकर की थी। तीसरी शादी सुनील बुटाना से 15 फरवरी की हुई। चौथी शादी 21 फरवरी को राजेंद्र निवासी नौल्था से हुई और पांचवीं शादी गौरव निवासी कुताना के साथ हुई है। पीड़ित ने कहा कि ये लोग ग्रुप बना कर लोगों को शादी कराने के नाम पर ठग रहे हैं। समलखा पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

Also Read: आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना से हो रही मदद Aapki Beti Hamari Beti Yojana

Also Read:  एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम के नाम पर रखें: त्रिलोचन

Also Read: Haryana Budget Session 2022 Update ऐतिहासिक सत्र में 81 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव मिले, 21 बने कार्यवाही का हिस्सा

Also Read: दोषियों को सजा तक कांग्रेस विधायक नहीं पहनेंगे जूते और सिले कपड़े Congress MLAs Not Wear Shoes

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE