‘घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा’, छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

0
326
'Ghar Ghar Tricolor Har Ghar Tricolor', girls took out tricolor journey

सुरेन्द्र दुआ,नूंह:

“घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा” के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंडरी ग्राम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आचार्य राजेश ने आजादी की अमृत महोत्सव के उपलक्ष में कहा हमारे देश को आजाद कराने में 732000 क्रांतिकारियों का अमूल्य योगदान है। राष्ट्र उन सब को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर याद कर रहा है। हमारे देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं आजादी का जश्न घर-घर तिरंगा लहरा करके उत्सव को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। हम आपस में धर्म, जाति और मजहब को भुलाकर करके एक हैं।

मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं

हम मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य गोविंद राम , अमर पाल, विजय पाल डीपी,निशा, डॉ सुलक्षणा, मुकुट,वीरपाल,शर्मिला आदि उपस्थित रहे। वहीं, हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने तिरंगा को हाथ में लेकर तिरंगा यात्रा निकली। इस अवसर पर प्राचार्य सद्दीक अहमद ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने अमृत महोत्सव के अंतर्गत पर विद्यालय द्वारा जन जागरण के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय में समाप्त हुई। उन्होंने बताया कि 13 से 17 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाया जाना है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक दिनेश गोयल, रवि प्रकाश, मोहिंद्री, नितिन कुमार, ममता यादव , महमूद खान सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रही।

 

SHARE