गीता यूनिवर्सिटी के छात्रों का कुरुक्षेत्र का एक दिवसीय शैक्षणिक टूर

0
201
Geeta University students one day educational tour of Kurukshetra
Geeta University students one day educational tour of Kurukshetra
  • छात्रों को पनोरमा, कृष्ण संग्राहलय, ब्रह्मसरोवर टूर सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

आज समाज डिजिटल, पानीपत:
गीता यूनिवर्सिटी के छात्रो को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का एक दिवसीय शैक्षणिक टूर कराया गया। जिसमें छात्रों को पनोरमा, कृष्ण संग्राहलय, ब्रह्मसरोवर टूर सहित विभिन्न गतिविधियां कराई गई। नए शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रवेश लेने वालों छात्रों को एक दिवसीय शैक्षणिक टूर के लिए यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर अंकुश बंसल व वाइस चांसलर डॉ विकास सिंह ने रवाना किया। शैक्षणिक टूर की अध्यक्षता इंजीनियरिंग विभाग के डीन डॉ अमित गुप्ता ने की।

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

डॉ विकास सिंह ने बताया कि भारतीय संस्कृति व सभ्यता से रूबरू कराने के लिए यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भर्मण का आयोजन किया गया था। इसमें छात्रों को पनोरमा, कृष्ण संग्राहलय व ब्रह्मसरोवर का टूर कराकर ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जीवन में सीखकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में भी शामिल करना चाहिए। ताकि भविष्य में चीजों को समझने का नजरिया बदल सके।

ये भी पढ़ें : श्राद्ध में पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो जरूर करें इन 7 चीजों का दान

ये भी पढ़ें : मोटरसाईकिल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : मानव जीवन काल में पीपल, बरगद, नीम पेड़ का एक अलग महत्व

ये भी पढ़ें : जिले की 85 प्रतिशत सड़कों का 100 करोड़ रुपये से होगा सुधारीकरण, शीघ्र चलेगा कार्य : डीसी राहुल हुड्डा

 Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE