G20 Summit Updates: दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन शुरू, भारत मंडपम पहुंचे कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, पीएम मोदी कर रहे रिसीव

0
272
G20 Summit Updates
दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन शुरू, भारत मंडपम पहुंचे कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष

Aaj Samaj (आज समाज), G20 Summit Updates, नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है और सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों का आयोजन स्थल प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही भरत मंडपम पहुंच चुके हैं और वह सभी मेहमानों को रिसीव कर रहे हैं। उनके संबोधन के साथ समिट का आगाज हुआ।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ समिट का आगाज 
  • जो बाइडेन ने कल शाम पीएम मोदी से की थी मुलाकात
  • चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति पुतिन नहीं आए 

फोटो सेशन से सम्मेलन की शुरुआत

शिखर सम्मेलन की शुरुआत फोटो सेशन के साथ होगी। इसके बाद पीएम मोदी वेलकम स्पीच देंगे। समिट में शामिल होने के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज सुबह भारत पहुंचे हैं। कल देर शाम अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पहुंचे थे। उन्होंने पीएम मोदी से उनके आवास पर द्विपक्षीय बैठक की थी। आज समिट के दौरान दो बार फोटो सेशन होंगे। पहला समिट की आफिशियल इनॉगरेशन के फौरन बाद और शाम को डिनर के वक्त।

आज के कार्यक्रम

  • 9.30 बजे भारत मंडपम में मेहमानों का आगमन। ट्री आॅफ फायर पर प्रधानमंत्री के साथ वेलकम फोटोग्राफी होगी। इसके बाद मेहमान लीडर्स लाउंज में जुटेंगे।
  • 10.30 बजे : समिट हॉल में वन अर्थ पर पहला सत्र होगा। इसके बाद लंच होगा।
  • 1.30 बजे : मेहमानों की द्विपक्षीय मुलाकात
  • 3.00 बजे : सम्मेलन हॉल में वन फैमिली पर दूसरा सत्र होगा। इसके बाद मेहमान होटल वापस जाएंगे।
  • रात 7.00 बजे : मेहमान रात्रिभोज के लिए आएंगे। यहां भी वेलकम फोटोग्राफी होगी।
  • रात 8.00 बजे : डिनर के दौरान चर्चा होगी।
  • रात 9.10 बजे : लीडर्स लाउंज में अतिथि इकट्ठा होंगे और यहां से वे होटल वापस जाएंगे।

मोदी-बाइडेन के बीच रक्षा व अंतरिक्ष क्षेत्र में साझेदारी पर हुई बात

मोदी व बाइेडन के बीच रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में साझेदारी पर बातचीत हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी को चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी। मुलाकात के बाद एक साझा बयान जारी किया गया। जी20 की इस बेहद अहम समिट में कुछ अहम देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल नहीं हो रहे हैं। इनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शामिल हैं। इसके अलावा स्पेन के सांचेज भी इस समिट में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE