शिमला की खाई में जा गिरी फॉर्च्यूनर, शादी से लौट रही महिला सहित 2 की मौत

0
423
Fortuner fell in Shimla's ditch, went to marriage 3 returned 1
शिमला की खाई में जा गिरी फॉर्च्यूनर, शादी से लौट रही महिला सहित 2 की मौत

आज समाज डिजिटल, शिमला:
हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य घायल भी है। बुधवार देर रात हादसा हुआ है। घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। शिमला पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें घरेलू क्लेश: नारनौल में महिला ने तीन बच्चों के साथ टैंक में कूद दी जान 

शेलापानी में गिरी फॉर्च्यूनर

हादसे के शिकार सभी तीनों सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान कोटखाई के क्यारवी पंचायत में बगाल नामक स्थान के समीप शेलापानी स्थान पर फॉर्च्यूनर हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। इनमें महिला और पुरुष की मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स घायल है। शिमला पुलिस के अनुसार, बुधवार रात को 11:20 बजे एक फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें 3 लोग सवार थे। दो की मौके पर मृत्यु हो गई है।

ये भी पढ़ें : रोहतक में एक युवक ने एक मिनट में तोड़े इतने नारियल कि बन गया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

बगाल के रहने वाले थे मृतक

शिमला की खाई में जा गिरी फॉर्च्यूनर, शादी से लौट रही महिला सहित 2 की मौत
शिमला की खाई में जा गिरी फॉर्च्यूनर, शादी से लौट रही महिला सहित 2 की मौत

मृतक की पहचान नरेंद्र पूनटा (56 ) गांव बगाल और राधा देवी (59) की मौके पर मृत्यु हो गई है। तीनों लोग गांव बगाल के रहने वाले है। घायल पदम सिंह पप्पा (60) को उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों लोग शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची थी। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें : प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले के चलते इन जगहों पर मास्क हुए अनिवार्य
SHARE