Former Cabinet Minister Vinod Sharma ने प्रकाश सिंह बादल के शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

0
265
Former Cabinet Minister Vinod Sharma
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल के साथ बात करते पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ।

Aaj Samaj (आज समाज), Former Cabinet Minister Vinod Sharma, बठिंडा: पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के देहांत के बाद शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पंजाब के ‘बादल’ गांव पहुंचे। उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के बेटे व शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर बादल व उनके परिवार वालों के साथ मिलकर प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक जताया।

प्रकाश सिंह बादल का पंजाब की राजनीति में रहा अहम योगदान

विनोद शर्मा ने कहा प्रकाश सिंह बादल एक बहुत बड़ी शख्सियत थे और पंजाब की राजनीति में उनका बड़ा योगदान रहा है। विकास के तौर पर उनके कार्यकाल में देखा जा सकता है कि इस इलाके व समूचे पंजाब की सड़कों का नक्शा बदला। इस तरह राज्य के विकास में भी प्रकाश सिंह बादल का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने पूरे सूबे के लिए बहुत कुछ किया।

निधन बड़ा नुकसान, भरपाई मुश्किल : विनोद शर्मा

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमने एक स्टेट्समैन खो दिया, पितातुल्य बहुत अच्छी सूझ बूझ वाले राष्ट्रवादी और हर तबके हर समाज के साथ प्यार रखने वाले प्यार देने वाले ऐसे शख्स को खो दिया है। उन्होंने कहा, यह बहुत बड़ा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।

यह भी पढ़ें : Sharad Pawar: एनसीपी अध्यक्ष का पद से इस्तीफ़ा देने का ऐलान

यह भी पढ़ें : Bihar News: बिहार में घर में आग लगने से चार बहनों की जिंदा जलकर मौत

यह भी पढ़ें : Weather May 02 Update: जम्मू-कश्मीर से बंगाल तक बारिश, उत्तर भारत सहित अब भी कई राज्यों में कल तक मौसम खराब, बढ़ी ठंड

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE