13 मार्च को विपक्ष आपके समक्ष लेगा विशाल रैली का रूप: अशोक अरोड़ा Form Of Massive Rally

0
527
Form Of Massive Rally
Form Of Massive Rally

Form Of Massive Rally

इशिका ठाकुर, कुरुक्षेत्र:
Form Of Massive Rally : कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में 13 मार्च को विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम एक विशाल रैली का रूप धारण करेगा। इसमें लोग सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करेंगे। यह विचार पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने व्यक्त किए। वे शनिवार को पंजाबी धर्मशाला में थानसेर हल्के के कार्यकतार्ओं की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकतार्ओं की ड्यूटी लगाई गई।

Also Read : एसआई लगाने के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार Accused Arrested In Case Of Imposition Of SI

इन नेताओं ने रखे अपने विचार

बैठक में मेहर सिंह रामगढ़, सुरेंद्र भिवानी खेड़ा, रणबीर बुरा, फतेह सिंह खेड़ी रामनगर, थानेसर हल्का युवा कांग्रेस के प्रधान ईशान शर्मा, पृथ्वी सिंह तुर्क, पवन चौधरी, ओमप्रकाश हथीरा, सतबीर शर्मा, निर्वतमान पार्षद अमित गर्ग शैंकी, पूर्व पार्षद मनु जैन, ओमप्रकाश ओपी, प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव सुभाष पाली, चंद्रभान वाल्मीकि, कपिल शर्मा निंदी, जयकिशन पिंकी, नितिन मेहता, धर्मबीर लांग्यान, फतेह सिंह मिजार्पुर, सुशील चित्रा, वरुण गुप्ता, निशी गुप्ता, सत्य शर्मा, मीना सिरसला, नीलम बडौंदा, मीना रानी, जगपाल चौधरी, डॉ. जीत सिंह शेर सहित अनेक कार्यकतार्ओं ने अपने विचार रखे।

प्रदेश को बताया बेरोजगारी में नंबर वन

अशोक अरोड़ा ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश जहां बेरोजगारी में नंबर वन है वहीं अब महंगाई में भी पहले स्थान पर आ गया है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने स्वयं स्वीकार किया है कि प्रदेश का युवा नशे की चपेट में है। इन सब मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा-जजपा सरकार विधानसभा में धर्मांतरण रोकने का विधेयक लेकर आई है, जबकि हरियाणा में धर्मांतरण जैसी कोई बात नहीं है।

हुड्डा और कांग्रेसी विधायक लेंगे भाग

Form Of Massive Rally
Form Of Massive Rally

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाते हुए प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का डट कर विरोध किया है। विपक्ष आपके समक्ष कांग्रेस विधायक दल का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी विधायक भाग लेंगे और समाज के विभिन्न वर्गों की शिकायतों को सुनकर उन्हें विधानसभा में उठाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ-साथ अनेक पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री भी शामिल होंगे। अरोड़ा ने कार्यकतार्ओं से अपील की कि वें कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जुट जाएं।

तीन रंग वाली चुन्नियां ओढ़कर आएंगी महिलाएं

अरोड़ा ने बैठक में जानकारी दी कि रैली में महिलाएं कांग्रेस के झंडे में शामिल तीन रंग वाली चुन्नियां ओढ़कर आएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन चुन्नियों पर कांग्रेस का चुनाव चिह्न छपा नहीं होगा। केवल कांग्रेस के झंडे में शामिल तीन रंग वाली चुन्नियां ही महिलाएं ओढ़कर आएंगी।

छह मार्च से गांव का दौरा करेंगे अरोड़ा

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा छह मार्च से थानेसर हल्के के एक दर्जन से अधिक गांव का दौरा करके कार्यकतार्ओं से संपर्क साधेंगे और हर गांव से समाज समाज के हर वर्ग की भागीदारी इन कार्यक्रम में सुनिश्चित करेंगे।

Form Of Massive Rally

Also Read : नकल के बिना परीक्षाएं करना एक चैलेंज Exams Without Copying

Also Read : सरकार समझौते से पीछे हटी तो किसान आंदोलन: महेंद्र टिकैत Farmers Movement Of The Government Backs

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE