नवरात्रि स्पेशल : माता की चौकी और मंदिर सजाने टिप्स Temple Decorating Tips

0
788
Temple Decorating Tips

आज समाज डिजिटल, अम्बाला
Temple Decorating Tips : नवरात्रि शुरू होने से पहले ही माता के आगमन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने से पहले ही साफ-सफाई में जुट जाते है। 2 अप्रैल दिन शनिवार से 10 अप्रैल दिन रविवार तक भक्त माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा और व्रत करते हैं और घर-मंदिर को सजाया जाता है। माता की चौकी और मंदिर सजाने की आसान टिप्स बताने जा रहे हैं –

Read Also : नवरात्रि : पाँचवें दिन होती है माँ स्कंदमाता जी की पूजा Worship Of Maa Skandmata

Read Also : जानें नवरात्रि के व्रत में क्या करें और क्या न करें Navratri Fasting 2022

Temple Decorating Tips

फूलों की सजावट Temple Decorating Tips

सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। पूजा में भी फूलों का बहुत महत्व है। आप चाहें तो फूलों से मंदिर या द्वार सजा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी तांबे के पात्र में पानी डालकर उसमें फूल डालकर रख सकते हैं। आप फूलों से रंगोली भी बना सकते हैं या माता के आसान पर भी फूल बिछा सकते हैं। खूबसूरत फूलों से आपके मंदिर की सुंदरता में चार चाँद लग जाएंगे और फूलों की सुगंध से आपका मन भक्तिभाव से भर उठेगा।

Read Also : चैत्र नवरात्रि : अलग-अलग प्रसाद से होती है मां प्रसन्न Maa Durga Happy

Read Also : नवरात्रि : दुर्गा सप्तशती पाठ करने  के नियम Durga Saptashati

Temple Decorating Tips

मिट्टी के सजावटी सामान Temple Decorating Tips

मंदिर की सजावट के लिए आप मिट्टी के सजावटी समान का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप मिट्टी से बने पात्र का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप मिट्टी के पात्र में पानी भरके उसमें दीये जला के रख सकते हैं।

Read Also : नवरात्रि के दौरान किस दिन कौन सा रंग के कपड़े पहनने चाहिए 

रंगीन कागज़ Temple Decorating Tips

मंदिर या चौकी सजाने के लिए आप रंगीन कागज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप मंदिर में रंगीन कागज़ बिछा कर उस पर माता की मूर्ति या तस्वीर रख सकते हैं। इसके अलावा आप रंगीन कागज़ की झालर बना कर मंदिर की सजावट कर सकते हैं।

Read Also : नवरात्रि व्रत के दौरान घर पर बनाए मोतीचूर के लड्डू

रंगोली  Temple Decorating Tips

हमारी संस्कृति में किसी मेहमान के स्वागत के लिए रंगोली बनाई जाती है। ऐसे में नवरात्रि में आप माता का स्वागत रंगोली बनाकर कर सकते हैं। किसी भी मंगल कार्य में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। आप मंदिर के मुख्य द्वार पर रंग, फूल, दीये या आटे से रंगोली बना सकते हैं।

Read Also : कुल्फी बनाने की आसान रेसिपी Easy Recipe Of Kulfi

रंग-बिरंगी लाइट्स Temple Decorating Tips

मंदिर की सजावट के लिए आप रंग-बिरंगी लाइट्स का प्रयोग कर सकते हैं। आप दिवाली पर इस्तेमाल की जानी वाली रंग-बिरंगी एलईडी लाइट्स से मंदिर को सजा सकते हैं। इसके अलावा आप मंदिर की दीवार पर लाइट्स से सजावट कर सकते हैं। रंग-बिरंगी लाइट्स की रौशनी से आपका मंदिर जगमगा उठेगा।

Navratri Fasting 2022 

Read Also : हिंदू नववर्ष के राजा होंगे शनि देव

Read Also : पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए फल्गू तीर्थ 

 Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE