Govardhan Puja 2026 Date: 9 या 10 नवंबर, कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

0
180

Govardhan Puja 2026: दुर्गा पूजा के बाद धनतेरस और फिर दीवापली का त्योहार मनाया जाता है. इसके बाद पूर् देश में गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है. हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है. हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है. इस दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है. भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है.

आमतौर पर गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है. इस बार प्रतिपदा तिथि दो दिनों तक रहने के कारण त्योहार की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आखिर गोवर्धन पूजा 9 नवंबर को होगी या 10 नवंबर को? आइए जानते हैं साल 2026 में गोवर्धन पूजा की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूरी पूजन विधि.

Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा कल, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

कब है गोवर्धन पूजा 2026? (Govardhan Puja 2026 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर होगी. इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर होगा. उदयातिथि को आधार मानते हुए इस साल गोवर्धन पूजा 10 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी. इस दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के साथ गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी आराधना करेंगे.

गोवर्धन पूजा 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां और समय:

विवरण तारीख और समय
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ 9 नवंबर 2026
प्रतिपदा तिथि का समय दोपहर 12:32 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त 10 नवंबर 2026
तिथि समाप्ति का समय दोपहर 2:01 बजे
गोवर्धन पूजा की तारीख 10 नवंबर 2026
दिन मंगलवार

 

गोवर्धन पूजा 2026 का शुभ मुहूर्त (Govardhan Puja 2026 Shubh Muhurat)

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के लिए कई शुभ मुहूर्त रहेंगे. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ समय में विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व होता है. इस साल पूजा के प्रमुख मुहूर्त इस प्रकार हैं:

मुहूर्त समय
प्रातःकाल पूजा मुहूर्त सुबह 6:41 से 8:51 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:27 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 5:31 से 5:57 बजे तक

कैसे की जाती है गोवर्धन पूजा? जानें पूजन विधि (Govardhan Puja Vidhi)

गोवर्धन पूजा के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजा की तैयारी की जाती है. इस दिन घर के आंगन या किसी साफ स्थान पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है. इसके बाद इसे फूलों से सजाया जाता है. शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण और अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए पूजा शुरू की जाती है. पूजा के दौरान धूप, दीप, फल, फूल, अक्षत, चंदन और नैवेद्य अर्पित किए जाते हैं.

इस दिन गाय और बैल सहित पशुधन की पूजा करने की भी परंपरा है. गोबर से बनाई गई गोवर्धन पर्वत की आकृति के बीच में नाभि के स्थान पर एक दीपक रखा जाता है. इसमें दूध, दही, गंगाजल, शहद और बताशे आदि डाले जाते हैं. पूजा पूरी होने के बाद इस सामग्री को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में बांटा जाता है. इसके बाद गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा की जाती है. परिक्रमा के दौरान हाथ में जल से भरा लोटा रखा जाता है. जौ बोते हुए परिक्रमा पूरी की जाती है.

  • TAGS
  • [post_tags]