Dhanteras 2026: 6 या 7 नवंबर? जानें धनतेरस की सही तारीख, लक्ष्मी-कुबेर पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

0
73

नई दिल्ली. हिन्दू के सबसे पावन त्योहारों में से एक दिवाली से पहले धनतेरस मनाया जाता है. दीपावली को पांच दिवसीय का महापर्व माना जाता है इसका आगाज धनतेरस से होता है. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है.

धनतेरस से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं है. इसके अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद और आरोग्य का देवता माना जाता है. यही वजह है कि इस दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है. धनतेरस का संबंध केवल धन और समृद्धि से ही नहीं, बल्कि अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र से भी जुड़ा है.

Dhanteras Upaay: धनतेरस पर इस पौधे को लगाने से मिलती है कुबेर देव की कृपा

इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है. साथ ही, मृत्यु के देवता यमराज के नाम से घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने की परंपरा भी है. इसे यम दीपक कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि यमराज के निमित्त दीपदान करने से परिवार के सदस्यों को अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है.

अगर आपके भी मन में धनतेरस पर सोना, चांदी, पीतल के बर्तन या अन्य शुभ वस्तुएं खरीदने का विचार आया है तो खरीदारी का शुभ समय जानना जरूरी है. चलिए हम आपको बताते हैं कि इस साल धनतेरस की खरीदारी का मुहूर्त, शुभ चौघड़िया और इस पर्व को मनाने की धार्मिक परंपराएं.

धनतेरस 2026 पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन पर घर में नए सामान को खरीदकर लाना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है. इस बार खरीदारी के लिए शुभ समय 6 नवंबर की सुबह से शुरू होकर 7 नवंबर की सुबह तक रहेगा.

विवरण शुभ समय
खरीदारी शुरू होने का समय 6 नवंबर 2026, सुबह 10:30 बजे
खरीदारी समाप्त होने का समय 7 नवंबर 2026, सुबह 6:37 बजे

धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त

धनतेरस के दिन पर शुभ चौघड़िया में खरीदारी करना भी अच्छा माना जाता है. इस दौरान आप अपनी सुविधा के अनुसार खरीदारी की योजना बना सकते हैं.

चौघड़िया मुहूर्त समय
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) सुबह 10:30 से 10:43 बजे
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) दोपहर 12:05 से 1:27 बजे
अपराह्न मुहूर्त (चर) शाम 4:11 से 5:33 बजे
रात्रि मुहूर्त (लाभ) रात 8:49 से 10:27 बजे
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) रात 12:05 से सुबह 4:59 बजे (7 नवंबर)

धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना शुभ माना जाता है?

धनतेरस के दिन नई वस्तुएं खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. इस दिन खासतौर पर धातु की वस्तुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है.

पीतल और चांदी के बर्तन: धनतेरस पर पीतल और चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे घर में धन और समृद्धि बढ़ती है.

सोने की खरीदारी: इस दिन सोना खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है.

अन्य शुभ वस्तुएं: लोग अपनी मान्यता और सामर्थ्य के अनुसार इस दिन नई वस्तुओं की खरीदारी करते हैं.

धनतेरस की पूजा कैसे की जाती है?

इस शुभ दिन पर माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की षोडशोपचार पूजा करने का विधान है. इस दिन घर की साफ-सफाई करके पूजा स्थल को सजाया जाता है. शाम के समय घर के मुख्य द्वार और आंगन में दीपक जलाए जाते हैं. इस दिन यमराज के नाम से भी एक दीपक जलाया जाता है. इसे यम दीपक कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर यमराज के निमित्त दीपक जलाने से परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु का भय दूर होता है.

  • TAGS
  • [post_tags]