Punjab News: पंजाब में दिग्गज कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की छापेमारी

0
136

Punjab News: पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता सुंदर शाम अरोड़ा के होशियारपुर स्थित घर पर छापेमारी की है। ईडी की टीम तड़के 5 बजे उनके घर पहुंची और छापेमारी शुरू की। इससे पहले आयकर विभाग की टीम भी उनके घर पर छापेमारी कर चुकी है।

अधिकारियों ने मांगे दस्तावेज

ईडी के अधिकारी चंडीगढ़ स्थित कार्यालय से पहुंचे थे। सुंदर शाम अरोड़ा के वकील एडवोकेट एचएस सैनी ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की है। अधिकारियों ने तलाशी के उद्देश्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन कुछ दस्तावेज मांगे हैं।

पहले आयकर ने मारा छापा

सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर इससे पहले आयकर विभाग भी व्यापक तलाशी अभियान चला चुका है। यह कार्रवाई करीब तीन दिन यानी लगभग 62 घंटे तक चली थी। उस समय अरोड़ा ने दावा किया था कि आयकर विभाग की कार्रवाई उनके बेटे के प्रॉपर्टी कारोबार से संबंधित थी। उन्होंने यह भी कहा था कि तलाशी के दौरान अधिकारियों को कुछ भी अवैध नहीं मिला।

फिलहाल आधिकारिक बयान नहीं

फिलहाल, ईडी की ताजा कार्रवाई के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। एजेंसी ने किन दस्तावेजों की मांग की है, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। खबर लिखे जाने तक प्रवर्तन निदेशालय की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

  • TAGS
  • [post_tags]