FD Rates Update : एफडी की ब्याज दरों में हुआ बदलाव , देखे अवधि के अनुसार ब्याज की दरे

0
188
FD Rates Update : एफडी की ब्याज दरों में हुआ बदलाव , देखे अवधि के अनुसार ब्याज की दरे
FD Rates Update : एफडी की ब्याज दरों में हुआ बदलाव , देखे अवधि के अनुसार ब्याज की दरे

FD Rates Update : सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को झटका दिया है। सावधि जमा (बैंक FD) की ब्याज दरों में कटौती की गई है। नई दरें लागू हो गई हैं। 3 करोड़ रुपये से कम की कुछ अवधियों पर अब पहले से भी कम रिटर्न मिलेगा। इसमें विशेष FD योजनाएं भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि बैंक ने जुलाई में भी ब्याज दरों में संशोधन किया था। संशोधन के बाद, 7 दिनों से लेकर 5 साल से अधिक की परिपक्वता अवधि वाले स्लैब पर न्यूनतम 2.80% और अधिकतम 6.70% ब्याज दिया जा रहा है। पहले अधिकतम ब्याज दर 6.90% थी। अभी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज दे रहा है।

1 अगस्त से बैंक आम नागरिकों को एक साल से ज़्यादा और 2 साल से कम की FD पर 6.60% की जगह 6.50% ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, ग्राहकों को दो स्पेशल FD स्कीम “इंड सिक्योर प्रोडक्ट” और “इंड ग्रीन प्रोडक्ट” पर 20 बेसिस पॉइंट्स कम रिटर्न मिलेगा। यह बदलाव वरिष्ठ नागरिकों पर भी लागू होगा।

सिक्योर FD स्कीम ऑफर

वर्तमान में, बैंक इंड सिक्योर FD स्कीम ऑफर कर रहा है। ग्राहक 30 सितंबर 2025 तक इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम के तहत 444 दिनों की अवधि पर 6.70% ब्याज मिल रहा है, जो पहले 6.90% था। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.20% और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.45% है। इसमें 1,000 रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से कम तक का निवेश किया जा सकता है।

इंड ग्रीन FD स्कीम के लिए भी नई ब्याज दरें लागू कर दी गई हैं। इस योजना के तहत, सामान्य नागरिकों को 555 दिनों की अवधि पर 6.60% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.10% और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.35% है।

अवधि के अनुसार ब्याज दर जानें

  • 7 दिन से 14 दिन – 2.80%
  • 15 दिन से 45 दिन – 2.80%
  • 46 दिन से 90 दिन – 3.25%
  • 91 दिन से 120 दिन – 3.50%
  • 121 दिन से 180 दिन – 3.85%
  • 181 दिन से 9 महीने से कम – 4.50%
  • 9 महीने से 1 वर्ष से कम – 4.75%
  • 1 वर्ष – 6.10%
  • 1 वर्ष से अधिक और 2 वर्ष से कम – 6.50%
  • 444 दिन – 6.60%
  • 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम – 6.40%
  • 3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष से कम – 6.25%
  • 5 वर्ष – 6%
  • 5 वर्ष से अधिक – 6%

यह भी पढ़े : LPG Gas Price : रसोई गैस सिलेंडर के दाम हुए कम , नई दरें जारी