द्रौपदी के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा ने मनाया जश्न

0
238
BJP Celebrates Draupadi's Election as President
BJP Celebrates Draupadi's Election as President

रविंद्र, Fatehabad News:
देरसायं राष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु के 15वीं पहली आदिवासी राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर फतेहाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा के नेतृत्व में जिलाभर की अनुसूचित जनजातियों की कॉलोनियों में उत्साहपूर्ण जश्न मनाया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन कॉलोनियों में ढोल नंगाड़े और पटाखे बजाकर तथा मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस मौके पर कॉलोनीवासी भी खुशी से झूमते नजर आए। जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने कहा कि पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति हो रही है। स. ग्रोहा ने बताया कि ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर से तकरीबन अढ़ाई सौ किलोमीटर दूर मयूरभंज जिले के गांव अपरबेडा आदिवासी बाहुल्य इलाके से जुड़ी एक महिला देश कि राष्ट्रपति बनने से सभी को गर्व महसूस हो रहा है।

ये लोग रहे मौजूद

मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर नगर परिषद के चेयरमैन राजेन्द्र खिची, महेश शर्मा, शम्मी ढींगड़ा, डा. रणजीत ओड, राखी मक्कड़, भारत भूषण गर्ग, बनवारी लाल गहलोत, सुभाष, ज्ञानीराम, अवतार मोंगा, जगदीप मोंगा, लालचंद गेरा, प्रेम बढ़वाल, भारती सचदेवा, सवीता टूटेजा सहित अनेक पार्षद व समाजसेवी मौजूद रहे।

SHARE