Faridabad News : एनसीसी कैडेट्स ने पौधा लगाकर मनाया कारगिल दिवस

0
116
Faridabad News : एनसीसी कैडेट्स ने पौधा लगाकर मनाया कारगिल दिवस
एक पेड मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए।

(Faridabad News) बल्लभगढ़। अग्रवाल कॉलेज के प्रांगण में अग्रवाल कॉलेज के प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता एवं प्राचार्य डॉ संजीव कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया गया। कॉलेज में 28 जुलाई से 11 अगस्त, 2025 तक वृक्षारोपण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। प्राचार्य ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है।

स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर अभियान को सफल करने का आह्वान किया। साथ ही साथ जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। एनसीसी कैडेट्स को प्रकृति से जोडऩे और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की प्रति जागरूक किया तथा साथ ही 26 जुलाई 1999 में हुई सैन्य जीत व सैनिकों के उत्साह से सभी कैडेट्स को जागृत कर देश के प्रति स्वेच्छा से योगदान देने पर जोर दिया गया।

पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण

सैनिकों के विजय पराक्रम को याद करते हुए महाविद्यालय प्रांगण में 30 जुलाई 2025 को एनसीसी कैडेट्स ने पौधा लगाकर आयोजित पखवाड़ा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण में अपना योगदान दिया। अंत में एन.सी.सी अधिकारी सब. लेफ्टिनेंट पूजा सैनी ने बताया कि पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। इनके अभाव में जीवन संभव नहीं है। इसलिये प्रत्येक को पेड़ पौधे अवश्य लगाने चाहिए।

यह भी पढ़े : Faridabad News : तिगांव अधाना ग्राम पंचायत में विकास कार्यो की बही ब्यार : वेद प्रकाश अधाना