Faridabad News : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को फरीदाबाद में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

0
100
Faridabad News : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को फरीदाबाद में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए।
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि और केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार मनोहर लाल होंगे विशिष्ठ अतिथि

Faridabad News(आज समाज) फरीदाबाद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं विभाजन विभीषिका कार्यक्रम आयोजन समिति प्रदेश संयोजक कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि 1947 का विभाजन भारत के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी है। भारत का विभाजन कांग्रेस की एक साजिश और गंदी राजनीति का हिस्सा है। श्री मिड्डा मंगलवार को फरीदाबाद स्थित भाजपा कार्यालय अटल कमल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने देश के विभाजन का जिम्मेदार कांग्रेस को बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए देश का विभाजन करवाया।

डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने हमें अपने पूर्वजों को याद करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को फरीदाबाद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि एवं केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार मनोहर लाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में सभी जिलों से कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और यह कार्यक्रम भव्य होने वाला है।

विभाजन के समय पाकिस्तान से आए परिवारों के लोगों को किया जाएगा सम्मानित 

इस कार्यक्रम में विभाजन के समय पाकिस्तान से आए परिवारों के लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। श्री मिड्डा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में लाल किला की प्राचीर से घोषणा की थी कि हर साल 14 अगस्त विभाजन विभीषिका को स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद पीएम मोदी ने विभाजन के शहीदों को याद करने का काम किया है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि देश के विभाजन में 10 लाख से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई और करोड़ों लोग बेघर हुए, लेकिन कांग्रेस ने इसे भुलाने का काम किया। किसी किताब में भी विभाजन की त्रासदी का जिक्र तक नहीं है। विपक्ष की पूर्व की सरकारों ने इतनी बड़ी त्रासदी को कभी याद करने तक का काम नहीं किया।

प्रेस वार्ता में खेल मंत्री,हरियाणा गौरव गौतम, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, विभाजन विभीषिका प्रदेश आयोजन समिति के सचिव जगदीश चोपड़ा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, विधायक बल्लभगढ़ एवं पूर्व मंत्री,हरियाणा मूलचंद शर्मा, विधायक धनेश अद्लक्खा, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक दीपक मंगला, प्रवीण डागर, जिला महामंत्री प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, अनुराग गर्ग, जिला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : Faridabad News : ठोस-कचरा प्रबंधन पर विशेष रणनीति तैयार करने के निर्देश