Environmental Protection : सेवानिवृत्त प्रवक्ता ने अपने 60वें जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
76
पौधारोपण करते सेवानिवृत्त प्रवक्ता अशोक कुमार शर्मा।
पौधारोपण करते सेवानिवृत्त प्रवक्ता अशोक कुमार शर्मा।

Aaj Samaj (आज समाज),  Environmental Protection, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
वन विभाग, आम जन, केन्द्र, राज्य सरकार का एक ही प्रयास है कि वन क्षेत्र बढ़े और पर्यावरण शुद्ध हो। इसी प्रयास में सामाजिक संस्था प्रयास श्री बालाजी भी वन क्षेत्र बढ़ाने में अपना योगदान दे रही है, संस्था से जुड़े गांव धोली निवासी अशोक कुमार शर्मा सेवानिवृत्त प्रवक्ता ने अपने 60वें जन्मदिन पर अपनी धर्मपत्नी सुशीला देवी व बच्चों के साथ शिव मंदिर, दया राम आश्रम धोली, में त्रिवेणी सहित 11 पौधे लगाए।

पेड़-पौधे हमारी सभी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं : अशोक शर्मा

इस अवसर पर महाराज जयपाल पुरी शिष्य महाराज विनोदानंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। जयपाल पुरी महाराज ने बताया आज भले ही मानव अपने आपको धरा पर सबसे शक्तिशाली प्राणी मानता है लेकिन वास्तव में वो सबसे कमजोर प्राणी है। भले ही वो अपने बचाव हेतु हिसंक जानवरों को मार उनके अस्तित्व को समाप्त कर पर्यावरण संतुलन बिगाड़ने का काम कर रहा है। अशोक शर्मा ने कहा पेड़-पौधे हमारी सभी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। सभी जीव इन पर आश्रित हैं, हमारा फर्ज बनता है कि हम इनकी रक्षा सुरक्षा कर अपना नैतिक दायित्व निभायें।

इस अवसर पर पंकज, प्रवेश, ब्रह्मानंद वर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : All India Education Conference : हकेवि में हुआ अखिल भारतीय शिक्षा समागम का सीधा प्रसारण

यह भी पढ़ें : Mahendragarh News : नारनौल में बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की लूट

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

SHARE