Theft Incident Mahendragarh : बस में सवार होकर महेंद्रगढ़ आ रही महिला का हजारों रूपयों से भरा पर्स चोरी

0
90
महिला का हजारों रूपयों से भरा पर्स चोरी
महिला का हजारों रूपयों से भरा पर्स चोरी

Aaj Samaj (आज समाज), Theft Incident Mahendragarh नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
पुलिस ने गुढा निवासी महिला की शिकायत पर एक नामजद व कुछ अन्य महिलाओं के खिलाफ उसका रूपयों से भरा पर्स चोरी करने का केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गुढा निवासी इंदु बाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आज सुबह गांव गुढा से प्राइवेट बस में सवार होकर महेंद्रगढ़ आ रही थी।

पीड़ित महिला की शिकायत पर एक नामजद व कुछ अन्य महिलाओं पर केस दर्ज

जब वह बस में सवार हुई तो उससे पहले बस में दो तीन महिलाएं खड़ी थी। बस में काफी भीड़ थी। इस दौरान वे महिलाए बार-बार उसे आगे पीछे धक्का दे रही थी। उसके पास एक कपड़े का बैग था जिससे उसने लगभग 7000 हजार से अधिक रूपयों से भरा छोटा पर्स डाल रखा था। जब बस माजरा चुंगी के पास पहुंची तो उनमें से एक महिला उसके ऊपर गिर गई और एक ने उसका पैसों का छोटा पर्स चुरा लिया। इसके बाद वे महिलाएं माजरा चुंगी पर उतर गई।

उसने अपने बैग को संभाला तो उसमे पैसों वाला छोटा पर्स नहीं मिला। जिस पर उसे उन महिलाओं पर शक हो गया। उसने शोर मचाकर बस को रुकवाया तथा उन महिलाओं में से एक को मौके पर पकड़ लिया। उसके साथ जो अन्य दो तीन महिलाएं थी वो मौके से भाग गई। जिसको पकड़ा था उसने अपना नाम कनीना निवासी सुमन बताया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : All India Education Conference : हकेवि में हुआ अखिल भारतीय शिक्षा समागम का सीधा प्रसारण

यह भी पढ़ें : Mahendragarh News : नारनौल में बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की लूट

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE